हाथरस में तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को कुचला, 6 की मौत, हरिद्वार से लौट रहे थे ग्वालियर
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। हाथरस के आगरा रोड पर बधार गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कंवर यात्रियों के एक ग्रुप को कुचल दिया।
हाथऱस, 23 जुलाई : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। आगरा रोड पर बधार गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ यात्रियों के एक ग्रुप को कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
Recommended Video

कांवड़ यात्री मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले थे। यह हादसा हाथरस के एनएच-93 के सादाबाद पुलिस स्टेशन के नजदीक हुआ। शनिवार तड़के लगभग सवा दो बजे हादसा हुआ। कांवड़ियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज आगरा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कांविड़ियां हरिद्वार से गंगा जल लेकर ग्वालियर वापस लौट रहे थे। सभी मृतक कांवड़ियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। हाथरस के उप कलेक्टर कार्यालय ने घोषणा की है।
गंगा जल लेकर लौट रहे थे
आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा कि हाथरस के सादाबाद थाने में आज तड़के करीब 2.15 बजे एक ट्रक ने कांवड़ियों की एक समूह को कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आने से छह कांवड़ भक्त की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वे अपने कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि घटना में जांच चल रही है। हमें ड्राइवर के बारे में जानकारी मिली है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में भयानक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया ऑटो, 7 की मौत












Click it and Unblock the Notifications