हरियाणा में भयानक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया ऑटो, 7 की मौत

नई दिल्ली, 22 जुलाई: हरियाणा के नूंह में शुक्रवार को एक भयानक हादसा हुआ, जहां एक ऑटो तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इस घटना में 7 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे की वजह से काफी देर तक ट्रैफिक भी बाधित रहा।

accident

जानकारी के मुताबिक पुन्हाना के बिदोर थाना क्षेत्र में एक ऑटो सवारियों को लेकर जा रहा था। इसी बीच दोपहर तीन बजे के आसपास ट्रक ऑटो पर ही पलट गया, जिससे उसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो में सवार लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन सभी की मौत हो गई थी।

पुलिस जब वहां पर पहुंची, तो चारों ओर मलबा बिखरा पड़ा था। साथ ही सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक भी रुका हुआ था। ऐसे में सबसे पहले शवों को अस्पताल भिजवाया गया, इसके बाद क्रेन मंगवाई गई और फिर ट्रक को रास्ते से हटाया गया। मेवात पुलिस के मुताबिक घटना में मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने सबकी पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।

कुरुक्षेत्र में भी दर्दनाक हादसा
वहीं दूसरी ओर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां शाहबाद मारकंडा के नौ गजा पीर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों अपनी बेटी को लेने दिल्ली जा रहे थे, जो मलेशिया से आ रही थी। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार ज्यादा थी, जिस वजह से वो जीटी रोड पर लगी लोहे की जालियों से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर घायल हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+