Telangana: कांग्रेस की 6 गारंटी, किसान, युवा और महिलाओं के लिए बहुत कुछ, जानिए बड़े वादे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार जनता को लुभाने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री के साथ और निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर विधायकों के साथ दैनिक आधार पर प्रजा दरबार फिर से शुरू करने का वादा किया है। इसके साथ ही 6 गारंटियां दी हैं, जिसमें अभय हस्थम में नौकरियां समेत सरकार की ओर कई सुविधाएं फ्री में देने का भा वादा किया गया है।
कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को अभय हस्तम नाम दिया गया है। ये 42 पेज का है, जिसमें किसानों, एससी, एसटी, बीसी, युवाओं, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के विकास के वादे के साथ-साथ 6 गारंटियां दी गई हैं। इसके अलावा इलेक्शन मैनिफेस्टो में अन्य कई वादे किए गए हैं।

पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें हैदराबाद विजन 2030 का जिक्र है। कांग्रेस ने इसके तहत सभी वर्गों का ध्यान रखा है। कांग्रेलस ने कालेश्वरम परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने का भी वादा किया है।
कांग्रेस ने कहा है कि अगर तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कुछ और नए जिले बनाए जाएंगे। जिससे प्रशासन और न्यायिक व्यवस्था में सुधार आएगा। धरणी पोर्टल की जगह भूमाता योजना लागू की जाएगी। जिसके तहत सभी किसानों न्याय और जमीनों पर उनके अधिकार सुनिश्चित किए जाएंगे।
2 लाख नौकरियों का वादा
कांग्रेस ने तेलंगाना में सत्ता में आने पर एक साल के भीतर 2 लाख मौजूदा रिक्तियों को भरने का भी वादा किया गया है। चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक कांग्रेस सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान से भी छूट दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं के भी कांग्रेस ने बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में कल्याणमस्तु योजना शामिल है। जिसके तहत बीपीएल परिवारों की लड़कियों को उनकी शादी के समय 10 ग्राम सोने के साथ 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications