महाराष्ट्र: आमने-सामने ट्रक से टक्कर में बस चकनाचूर, 6 की मौत

लातूर। महाराष्ट्र के लातूर जिले में एसटी बस (परिवहन बस) और ट्रक की आमने-सामने टक्कर होने से भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और 16 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह घटना शनिवार की दोपहर तीन बजे के करीब हुई है। यह सड़क दुर्घटना लातूर के चलबुर्गा पाटी के पास लातूर-निलंगा बस और ट्रक के आमने-सामने टकराने से हुई है।

टक्कर से हुई जोरदार आवाज

टक्कर से हुई जोरदार आवाज

यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चकनाचूर हो गई है। यह बस (एमएच 20 डी 9611) लातूर से दोपहर तीन बजे के करीब चलबुर्गा पाटी के पास पहुंची थी। इस दौरान लामजना से एक ट्रक (एमएच 13 एके 4831) से आ रहा था। बस और ट्रक के आमने-सामने टकराने से एक्सीडेंट की बहुत जोर से आवाज आयी थी। इस घटना में 6 लोगों की जगह पर ही मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल है।

बस पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

बस पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

घायलों को उपचार के लिए औसा, लातूर के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना में बस का ड्राइवर साबणे और कंडक्टर ज्ञानेश्वर बिराजदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतों की शिनाख्त का काम जारी है। इस घटना में बस ड्राइवर के केबिन से लेकर उसके पीछे की पांच सीटें पूरी तरह से डैमेज हो गई है।

बस में कुल 73 लोग थे सवार

बस में कुल 73 लोग थे सवार

घटनास्थल में उपस्थित नागरिकों द्वारा 10 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी जा रही है पर अब तक मरनेवालों की संख्या आधिकारिक रूप से 6 बतायी जा रही है। यात्रियों की गंभीर स्थिति देखकर मरनेवालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में कुल 71 यात्री लोग सवार थे, साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर मिलकर 73 लोग बस में सवार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+