देहरादून में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जहरीली शराब पीने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सभी मृतक पथरिया पीर देहरादून के हैं।

गुस्साए परिजनों ने मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास घेराव किया और जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बाहरी तत्वों द्वारा इलाके में अवैध शराब सप्लाई किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुबह के तीन बजे के करीब कुछ बाहरी तत्व आकर इलाके में शराब की सप्लाई करते हैं। जिस कुछ स्थानीय युवक मोहल्लों में डिलीवर करते हैं। जानकारी के मुताबिक देसी शराब ठेके से शराब बेची गई थी, जिसे पीने से मौतें हुई हैं।
इसके बाद राजधानी देहरादून के कई देसी शराब के ठेकों पर बिक्री रोक दी गई है। मामले में व्यापक जांच के आदेश भी कर दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले टिहरी जनपद के एक गांव में शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं हरिद्वार जनपद में भी जहरीली शराब से 42 लोगों की मौत का मामला सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications