मणिपुर में फिर हालात खराब, बुलाई गई RAF, 5 दिनों के लिए इंटरनेट पर प्रतिबंध
Manipur News: मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच शुरू हुई झड़पें एक बार फिर प्रदेश में आशांति की स्थिति पैदा कर रही हैं। बिगड़ते हालात पर नियंत्रण करने की कोशिशें लगातार जारी हैं। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य में इंटरनेट सेवाओं पर पांच दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
मणिपुर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन छात्रों का हिंसक प्रदर्शन जारी है। राजभवन की ओर मार्च कर रहे स्टूडेंट्स की सुरक्षाबलों से एक बार फिर झड़प की घटना देखी गई। छात्रों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया और गुलेल से छर्रे मारे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी इंफाल में हिंसक प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए केंद्र ने मंगलवार को मणिपुर में 2,000 और CRPF जवान भेजने का निर्णय लिया। इस बीच प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद प्रशासन ने इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट में कर्फ्यू लगा दिया।
#WATCH | Manipur: Joint security forces take out flag march in violence-hit Kakching's Sugnu and surrounding areas. pic.twitter.com/qWJBmjZ5XW
— ANI (@ANI) September 10, 2024
मणिपुर के सभी कॉलेज दो दिन के लिए बंद
वहीं स्थिति को देखते हुए मणिपुर सरकार ने दो दिन के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है। मंगलवार शाम जारी अपने आदेश में मणिपुर सरकार की ओर जारी आदेश में कहा गया, "राज्य के सभी सरकारी या फिर गैर सरकारी मान्यता प्राप्त, वित्त पोषित और स्ववित्तपोषित कॉलेज 11 और 12 सितंबर को बंद रहेंगे।"
All government & private colleges to remain closed on 11th-12th September: Government of Manipur pic.twitter.com/S4Z9GMfjnn
— ANI (@ANI) September 10, 2024
बता दें कि मणिपुर में मुख्य रूप से हिंदू मैतेई बहुमत और मुख्य रूप से ईसाई कुकी समुदाय के बीच एक साल से अधिक समय से झड़पें हो रही हैं। प्रदेश में जातीय हिंसा के चलते अब तक कई लोग मारे गए। पिछले हफ्ते हुई हिंसक घटनाओं में 11 लोग मारे गए थे।
एक बयान में मणिपुर सरकार ने कहा, "मणिपुर राज्य के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में लीज लाइन्स, वीएसएटी, ब्रॉडबैंड और वीपीएन सेवाओं सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं पर 10 सितंबर की दोपहर 3 बजे से 15 सितंबर की शाम 3 बजे तक पांच दिनों के लिए अस्थायी निलंबन/रोक लगाने का आदेश दिया गया था।"
सोमवार को छात्रों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस के साथ झड़प के बाद राज्य की राजधानी इंफाल और आसपास की घाटी में मंगलवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पिछले सप्ताह हथियारों और ड्रोन हमले किए। ऐसे में विरोध प्रदर्शन भी हुए, जिसके जरिए लोगों ने विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications