बाढ़ से बेहाल असम, लाखों का नुकसान, मरने वालों का संख्या पहुंची 84 पार, आज भी रेडअलर्ट

Assam Floods: भारी बारिश से पूर्वोत्तर राज्यों के हाल-बेहाल हो चले हैं। इसमें सबसे ज्यादा असर असम राज्य पर पड़ा है और यहां बाढ़ का प्रकोप अभी जारी है। बाढ़ की वजह से असम राज्य में लाखों का नुकसान हुआ है। तो वहीं, मरने वालों का आंकड़ा भी 84 तक पहुंच गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि बाढ़ की वजह से नागांव जिले की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, बाढ़ की वजह से नागांव जिले में कई लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है। जाखलाबंधा के रहने वाली रीता साहनी ने एएनआई से बातचीत में बताया कि वो और उनके परिवार के सदस्यों पिछले 10 दिनों से तटबंध पर एक छोटे से अस्थायी तंबू में रह रहे हैं, क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के पानी ने उनके घर को जलमग्न कर दिया है।

Assam flood

उन्होंने बताया कि हमारे घर के अंदर अभी भी बाढ़ का पानी है और हम वहां नहीं जा सकते। बताया कि जब बाढ़ का पानी घर के अंदर दाखिल हुआ तो हम घर से कोई भी सामान बाहर नहीं निकाल सके। हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से हम कुछ खाद्य सामग्री मिली है।

रीता साहनी और उनका परिवार ही नहीं, बल्कि इलाके के कई औक ऐसे ही परिवार है, जिन्हें समस्याओं का सामना कर रहे हैं। क्योंकि, बाढ़ के पानी में उनके घर डूब गए हैं और उन्हें तटबंध पर अस्थायी तंबुओं में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। खबर के मुताबिक, असम राज्य के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है।

लेकिन, 14.39 लाख लोग अभी भी बाढ़ की वजह से प्रभावित हैं। इस बीच आईएमडी ने आज भी बारिश बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+