सीताराम येचुरी ने SC के आदेश के बाद श्रीनगर का किया दौरा, CPM नेता तारिगामी से की मुलाकात

श्रीनगर: सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को अपनी पार्टी के सहयोगी मोहम्मद यूसुफ तारिगामी से श्रीनगर में मुलाकात की। तारिगामी 5 अगस्त से घर में नजरबंद हैं। येचुरी दोपहर को श्रीनगर पहुंचे और पुलिस की निगरानी में सिविल लाइंस इलाके में तारिगामी के गुप्कर रोड स्थित आवास पर गए। अधिकारियों ने कहा कि माकपा नेता ने तारिगामी के साथ लगभग तीन घंटे बिताए।

Sitaram Yechury Visits Srinagar After Supreme Court orders

गौरतलब है कि येचुरी इससे पहले 9 अगस्त को भी श्रीनगर आए थे। लेकिन राज्य प्रशासन द्वारा उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया था। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के चार दिन बाद वो यहां पहुंचे थे। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की इस दलील को खारिज कर दिया कि येचुरी की यात्रा से राज्य में हालात खतरे में पड़ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट यह स्पष्ट किया कि येचुरी को केवल अपने पार्टी के सहयोगी से मिलने के लिए जम्मू-कश्मीर जाने की अनुमति दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार येचुरी जम्मू-कश्मीर में अपनी यात्रा के बारे में एक हलफनामा दाखिल करेंगे। तारिगामी मुख्यधारा के राजनीतिक नेताओं में से एक हैं, जो हिरासत में लिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+