CBI मामले पर सीताराम येचुरी का बयान, कहा- BJP और TMC दोनों कर रहे हैं ड्रामा
नई दिल्ली। सीपीआई (मार्क्सिस्ट) पार्टी से सचिव सीताराम येचूरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रविवार से जारी धरने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी के इस धरने को उनकी पार्टी और भाजपा द्वारा रचा जा रहा ड्रामा करार दिया है। येचूरी ने एक ट्वीट कर कहा है कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार के खिलाफ चिटफंड घोटाला सालों से जगजाहिर है लेकिन मोदी सरकार चुप है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस घोटाले के मास्टरमाइंड ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। 5 साल बाद अब सरकार एक्शन लेने का ड्रामा कर रही हैं जबकि तृणमूल कांग्रेस अपने व्यक्ति को बचाने के नाम पर धरने का ड्रामा कर रही है।

बता दें कि रविवार की शाम को ममता बनर्जी सेंट्रल कोलकाता में तब धरने पर बैठ गईं सीबीआई कोलकाता पुलिस चीफ राजीव कुमार के घर पर पहुंची और दो घोटालों के नाम पर उन्हें हिरासत में ले लिया। राजीव कुमार साल 2013 में हुए शारदा और रोज वैली घोटाले का जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे थे। ऐसे में मामले में कुछ दस्तावेजों के गायब हो जाने पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस साल 2011 में राज्य में पावर आई। येचूरी का कहना है कि उनकी पार्टी राज्य के इस शासन के खिलाफ लड़ती रहेगी।
येचूरी ने कहा कि कोलकाता मे भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई को उसूलों की लड़ाई नहीं हैं बल्कि खुद के भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि सीपीआईएस केंद्र और राज्य दोनों के गैरलोकतांत्रिक, भ्रष्ट, सामुदायिक और तानाशाह शासन के खिलाफ लड़ती रहेगी। सीबीआई के अंतरिम प्रमुख एम नागेश्वर राव ने राज्य सरकार पर चिट फंड घोटाले में कोर्ट के आदेश से हो रही जांच में बाधा का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- Live: ममता बनर्जी का धरना जारी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा -हमने इजाजत दी












Click it and Unblock the Notifications