हैदराबाद: 'सुषमा मैडम सऊदी में फंसी मेरी 2 बहनों को बचा लो'
आपको बता दें कि गुरुवार को केन्या में बंधक बनाई गईं तीन भारतीय लड़कियों को मुक्त कराया गया साथ ही सात नेपाली लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है।
नई दिल्ली। हैदराबाद की रहने वाली महिला फरहाना ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है। फरहाना का कहना है कि उसकी दो बहनें रहमाना और नूर कुछ दिन पहले काम से सिलसिले में सऊदी अरब गई थीं। एक लोकल एजेंट उन्हें ब्यूटीशियन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश ले गया था। अभी वहां उनका बुरा हाल है। फरहाना ने सुषमा स्वराज से कहा है कि सरकार उसकी बहनों को अपने देश वापस लाने में मदद करें।

फरहाना के मुताबिक, उनकी दोनों बहनों के साथ धोखा हुआ है। सऊदी में उनसे जबरन एक घर में काम कराया जा रहा है। रहमाना और नूर वहां जाकर फंस गई हैं। उन्हें कई तरह से प्रताड़ित किया जाता है। वह भारत आना चाहती है लेकिन उन्हे आने नहीं दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि गुरुवार को केन्या में बंधक बनाई गईं तीन भारतीय लड़कियों को मुक्त कराया गया साथ ही सात नेपाली लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। ये लड़कियां मानव तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध गिरोह की शिकार हो गयी थीं। सुषमा स्वराज ने बताया है कि लड़कियों को विमान से वापस लाया जा रहा है। उनके पासपोर्ट और फोन ले लिये गये थे और उन्हें मोम्बासा में बंधक बनाकर रखा गया था।
इन लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर केन्या ले जाया गया था और वहां उनके पासपोर्ट-फोन छीन लिए गए। पिछले दिनों इस मामले की जानकारी मिलने पर विदेश मंत्रालय ने कार्रवाई की है।












Click it and Unblock the Notifications