सिंगर जुबीन की स्कूबा डाइविंग ने ले ली जान, हादसे से बचने के लिए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
Scuba Diving Safety Precautions: बॉलीवुड और असमिया जगत के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग आज इस दुनिया को अलविदा कह गए। 52 साल की उम्र में जुबीन का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर ने देशभर के प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जिंदगी की जंग हार गए। उनके अचानक चले जाने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जुबिन की मौत के बाद स्कूबा डाइविंग से जुड़े तमाम सवाल लोगों के मन में आ रहे हैं। ये एडवेंचर स्पोर्ट्स कितना सेफ है? स्कूबा डाइविंग करने से पहले कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना जरूरी है? हम आपको इस आर्टिकल में इससे जुड़ी तमाम बातें बताने जा रहे हैं जिसका ध्यान रखना जरूरी है।

क्या है स्कूबा डाइविंग?
समुद्र की गहराई में जाकर वहां की खूबसूरती को देखने के रोमांच को कहते हैं स्कूबा डाइविंग। इसमें गोताखोर एक खास उपकरण का इस्तेमाल करता है जिसे स्कूबा किट कहा जाता है। इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर और सांस लेने की मशीन होती है। इसके जरिए इंसान पानी के नीचे लंबे समय तक रह सकता है।
ये भी पढ़ें: Singer Zubeen Dies: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए फेमस सिंगर जुबीन, सामने आया कमाई का चौंकाने वाला सच
डाइविंग से पहले जरूरी सावधानियां
स्कूबा डाइविंग मजेदार तो है, लेकिन इसमें सुरक्षा सबसे अहम है। इसके लिए कुछ तैयारियां करना जरूरी है:
- हेल्थ चेकअप कराएं - दिल, फेफड़ों या कान से जुड़ी कोई परेशानी हो तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- ट्रेनिंग लें - बिना ट्रेनिंग के गहराई में उतरना खतरनाक हो सकता है। हमेशा किसी सर्टिफाइड ट्रेनिंग सेंटर से सीखें।
- उपकरण जांचें - ऑक्सीजन सिलेंडर, मास्क और बाकी गियर की सही तरह से जांच करें।
- बडी सिस्टम अपनाएं - कभी अकेले डाइव न करें, हमेशा साथी के साथ जाएं।
- धीरे-धीरे उतरें और ऊपर आएं - तेजी से ऊपर-नीचे जाने से शरीर पर असर पड़ सकता है।
- सांस न रोकें - पानी के नीचे सामान्य तरीके से सांस लें, वरना दिक्कत हो सकती है।
कब न करें डाइविंग?
तेज लहरों, खराब मौसम या कम विज़िबिलिटी (दिखाई देने की क्षमता) वाले पानी में स्कूबा डाइविंग से बचना चाहिए।
क्यों खास है यह अनुभव?
स्कूबा डाइविंग आपको रंग-बिरंगी मछलियों, कोरल रीफ और समंदर की अनोखी दुनिया से रूबरू कराती है। यह न सिर्फ एडवेंचर है बल्कि प्रकृति से जुड़ने का शानदार तरीका भी है।
ये भी पढ़ें: मौत से 24 घंटे पहले सिंगर जुबीन ने कही थी ऐसी बात, आखिरी वीडियो ने मचाई सनसनी












Click it and Unblock the Notifications