मौत से 24 घंटे पहले सिंगर जुबीन ने कही थी ऐसी बात, आखिरी वीडियो ने मचाई सनसनी

Singer Zubeen Garg Last Video: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिशियन जुबीन गर्ग की अचानक हुई मौत की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। 52 साल के सिंगर की एक हादसे में जान चली गई है। इस खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

सिंगर जुबीन गर्ग की हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर जुबीन गर्ग मौत के समय सिंगापुर में थे। बताया जा रहा है कि सिंगर की स्कूबा डाइविंग करते वक्त मौत हो गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्कूबा डाइविंग के दौरान बीच समंदर में ही उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया था।

singer zubeen garg

सिंगापुर में जुबीन गर्ग के साथ हुआ गंभीर हादसा

-इस हादसे के बाद ही जुबीन गर्ग की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आखिरकार उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

-इंडिया टुडे की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि सिंगर की मौत हो चुकी है। स्कूबा डाइविंग के दौरान वह समंदर में हादसे का शिकार हो गए। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें पानी से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया था जहां आईसीयू में उन्हें भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जुबीन गर्ग का आखिरी वीडियो हुआ वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर गए थे। जुबीन गर्ग ने अपने आखिरी वीडियो में कहा था- सिंगापुर के दोस्तों, मैं आपको 20 और 21 सितंबर को सिंगापुर के सनटेक में आयोजित होने वाले चौथे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में आमंत्रित करना चाहता हूं। आइए और भारत के अनोखे हिस्से को देखिए।

मौत से 24 घंटे पहले वीडियो में कही थी ऐसी बात

-जुबीन ने आगे कहा था- हम बेहतरीन कृषि, शिल्प उत्पाद, चाय का अनुभव, डांस, फैशन शो और शाम के संगीत कार्यक्रम लेकर आ रहे हैं, जिनमें भारत के पूर्वोत्तर के रॉक बैंड और रैपर्स प्रस्तुत करेंगे।

-जुबीन गर्ग ने कहा था- मैं पूरे महोत्सव में सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में मौजूद रहूंगा और 20 सितंबर 2025 की शाम को अपने लोकप्रिय हिंदी, बंगाली और असमिया गीतों के साथ प्रस्तुति दूंगा। मैं आप सभी को आमंत्रित करता हूं, ये शनिवार और रविवार को होगा और एंट्री फ्री है। सभी आइए और हमारा समर्थन कीजिए। चीयर्स।

-उत्तर-पूर्व भारत की आवाज कहे जाने वाले जुबिन गर्ग आज देश-दुनिया में अपनी गायकी और संगीत से अलग पहचान बना चुके हैं। असम के रहने वाले जुबिन गर्ग ने सिर्फ क्षेत्रीय संगीत तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि हिंदी और अन्य भाषाओं में भी गाकर पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+