Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अचानक बिगड़ी सोनू निगम की तबीयत, आनन-फानन में ले जाए गए अस्पताल

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। सोनू निगम को काठमांडू के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनके एमआरआई सहित कुछ टेस्ट किए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद सोनू निगम का ट्रीटमेंट किया जाएगा। दरअसल सोनू निगम नेपाल के बोखारा में एक कार्यक्रम के लिए गए हुए थे, जहां उन्हें अचानक कमर में तेज दर्द की शिकायत हुई। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद सोनू निगम को आनन-फानन में काठमांडू के नोर्विक अस्पताल भर्ती कराया गया। दर्द की वजह का पता लगाने और बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम ने सोनू निगम के कई चेकअप किए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

एमआरआई किया गया, रिपोर्ट का इंतजार

एमआरआई किया गया, रिपोर्ट का इंतजार

हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया, 'सोनू निगम को अस्पताल के वीआईपी लाउंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनके पीठ दर्द का इलाज चल रहा है। उनका एमआरआई किया गया है और हम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि उन्हें दर्द किस वजह से हुआ है।' आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी सोनू निगम अस्पताल में भर्ती हुए थे। सोनू को एक गंभीर किस्म की एलर्जी हुई थी, जिसकी वजह से उनकी एक आंख बुरी तरह से सूज गई थी। सोनू निगम के चेहरे पर भी सूजन आई हुई थी। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू से अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनू निगम ने अपने फैंस को उनके प्यार और दुआओं के लिए थैंक्स कहा था।

कुछ दिन पहले सी फूड्स से हुई एलर्जी

कुछ दिन पहले सी फूड्स से हुई एलर्जी

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की थीं, इनमें से एक तस्वीर में उनके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था, जबकि दूसरी तस्वीर में उनकी एक आंख पर पूरी तरह सूजन आई हुई थी। सोनू ने तस्वीरों के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, 'आपकी चिंता और प्यार के लिए धन्यवाद। अब जब आपको मालूम है कि मैं जेपोर ओडिशा से लौट रहा हूं तो मुझे यह शेयर करने में कोई आपत्ति नहीं है कि मैं कल से पहले कैसा था। हम सभी के लिए सबक, कभी भी-कभी भी एलर्जी के मामले में रिस्क ना लें, जैसे मैंने सी फूड्स खाकर लिया। मुझे सी फूड्स से एलर्जी हुई है। अगर नानावती हॉस्पिटल मेरे नजदीक नहीं होता तो मेरी श्वासनली पर भी सूजन आ जाती और मेरी हालत और भी ज्यादा बिगड़ सकती थी। आप सभी का धन्यवाद।'

पुलवामा हमले पर शेयर किया था वीडियो

पुलवामा हमले पर शेयर किया था वीडियो

दरअसल सोनू निगम जेपोर ओडिशा में एक म्यूजिकल कन्सर्ट के लिए गए हुए थे। इवेंट के बाद सोनू निगम खाना खा रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी हालत बिगड़ते देख उनके सहयोगियों ने तुरंत उन्हें नानावती अस्पताल पहुंचाया। दरअसल सी फूड्स खाने से हुई एलर्जी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। हाल ही में सोनू निगम ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए कथित सेक्युलर लोगों पर हमला किया और कहा कि 44 जवान शहीद हों या 440, आपको इससे क्या, आप क्यों दुख जता रहे हैं? आप तो वो कीजिए जो सेक्युलर लोग करते हैं। आप तो वो हैं जो कहते हैं- भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल हम शर्मिंदा हैं तो आप क्यों दुखी हो रहे हैं?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+