भजन पर धमकी देने वालों को सोना मोहापात्रा ने दिया जवाब, 'नग्न होकर काली बन जाऊंगी'

अक्सर अपने गानों को लेकर विवादों में रहने वाली सिंगर सोना मोहापात्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। सोना मोहापात्रा ने हाल ही में एक उड़िया भजन गाया था, जिसपर लोगों उन्हें ट्रोल करने लगे और उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे दी।

Sona Mohapatra

मुंबई। अक्सर अपने गानों को लेकर विवादों में रहने वाली सिंगर सोना मोहापात्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। सोना मोहापात्रा ने हाल ही में एक उड़िया भजन गाया था, जिसपर लोगों उन्हें ट्रोल करने लगे और उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे दी। ऐसे सभी लोगों को जवाब देते हुए सोना ने ट्विटर पर लिखा है कि वो नग्न होकर उन सभी को असली चंडी का रूप दिखा देंगी। सोना मोहापात्रा को उनके उड़िया भजन 'आहे निला सैला' के लिए धमकी मिल रहीहै। लोगों ने उनके गाने को लेकर कहा है कि ये कोई मॉडर्न गाना नहीं है जो उन्होंने ऐसे कपड़े पहने हुए हैं।

यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट

यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट

सोना मोहापात्रा ने हाल ही में उड़िया भजन 'आहे निला सैला' गाया, जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स ने भद्दी बातें लिखना शुरू कर दिया। एक यूजर ने उनपर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैम ये कोई मॉडर्न गाना नहीं, बल्कि एक भजन है और आप आधे कपड़ों और हाई हील्स पहनकर इसे गा रही हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। आप उड़ीसा से हैं। ये गाना हमारी संस्कृति को बयां करता है, इसे खराब करने का हक आपको किसने दिया। चोरी ऊपर से सीनाजोरी।'

'नग्न होकर चंडी बन जाउंगी'

इस तरह के कई यूजर्स ने सोना मोहापात्रा पर निशाना साधा है, लेकिन ये सिंगर चुप बैठने वालों में से नहीं है। सोना ने करारा जवाब देते हुए लिखा, 'ओए, तुम और तुम्हारे जैसे सभी अनपढ़ चुप रहो। बहुत हो गया तुम्हारा। पिछले कुछ दिनों से मेरी टाइमलाइन पर बकवास कर रहे हो। अगर तुम चुप नहीं हुए तो मैं और ऊंची हील्स पहन कर नग्न हो जाउंगी और चंडी का असली रूप तुम्हें दिखा दूंगी। और हां, वो भी कपड़े नहीं पहनती थी।'

पहले भी हो चुका है गाने पर विवाद

पहले भी हो चुका है गाने पर विवाद

सोना मोहापात्रा ने सभी यूजर्स को करारा जवाब दिया है। इससे पहले सोना को मदारिया सूफी फाउंडेशन की तरफ से धमकी भरा मेल आया था। सोना ने 'लाल परी मस्तानी' एल्बम से 'तोरी सूरत' गाना रिलीज किया था। मोहब्बत से भरा ये सूफी गाना अमरी खुसरो ने अपने प्रिय निजामुद्दीन औलिया के लिए लिखा था। इसपर सूफा फाउंडेशन का कहना था कि वो वीडियो अश्लील है, इससे संप्रादायिक तनाव भड़क जाएगा।

ये भी पढ़ें: सोना मोहापात्रा ने गाया अमीर खुसरो का गाना, अश्लील बताते हुए मिला धमकी भरा नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+