COVID-19: कनिका कपूर का दूसरा टेस्ट भी निकला पॉजिटिव, जानिए अब कैसा है सिंगर का हाल

लखनऊ। कोरोना वायरस की चपेट में आयीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का दूसरा कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है, कनिका के घर वालों ने पहले टेस्ट को लेकर सवाल उठाये थे, कनिका की हालत फ़िलहाल स्थिर है, ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ के पीजीआई में सोमवार को कनिका का दोबारा से कोरोना का टेस्ट किया गया था, जो कि पॉजिटिव निकला।

Recommended Video

    Kanika Kapoor tests positive for coronavirus second time | वनइंडिया हिंदी
    परिवार ने उठाए थे रिपोर्ट पर सवाल

    परिवार ने उठाए थे रिपोर्ट पर सवाल

    मालूम हो कि इससे पहले आई रिपोर्ट में कनिका की फैमिली ने सवाल खड़े किए थे, परिवार की ओर से कहा गया है कि ना तो उम्र उसमें ठीक है और ना ही जेंडर। कनिका की उम्र 28 साल लिखी गई है और उसे पुरुष लिखा गया है। ऐसे में कहीं किसी और की रिपोर्ट के साथ तो ये गड़बड़ नहीं हो गई है। बता दें कि शक्रवार से कनिका लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसजीपीजीआई) में भर्ती हैं।

    थम नहीं रहे कनिका के नखरे

    थम नहीं रहे कनिका के नखरे

    कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की लापरवाही के चलते पहले ही करीब चार सौ लोगों के ऊपर कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि जिस पार्टी में वो शामिल हुई थी, उनमें करीब 400 लोग शामिल थे, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें कोस ही रहे हैं तो वहीं उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है, बावजूद इसके लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कनिका के नखरे थम नहीं रहे हैं, वो लगातार खाने की चीजों, कमरे वगैरह को लेकर अस्पताल प्रशासन को परेशान कर रही हैं, इस बारे में जानकारी डायरेक्टर डॉक्टर आरके धीमन ने ही मीडिया को दी है।

    कनिका कपूर हैं आइसोलेशन वार्ड में

    कनिका कपूर हैं आइसोलेशन वार्ड में

    डॉक्टर धीमन ने बताया कि अस्पताल में कनिका कपूर को आइसोलेशन वार्ड में हर वो सुविधा मुहैया कराई गई है, जिसे हम उपलब्ध करा सकते हैं। उन्हें एक कमरा दिया गया है, जहां पर अटैच्ड टॉयलेट है, मरीज का बिस्तर है, टीवी है, उनके कमरे में एसी लगा है, जिसकी अलग से एक यूनिट है, बावजूद इसके कनिका की शिकायतें जारी हैं, उन्हें हमें सहयोग करना चाहिए लेकिन वो स्टार वाले नखरें दिखा रही हैं।

    लोगों के निशाने पर हैं कनिका कपूर

    लोगों के निशाने पर हैं कनिका कपूर

    बता दें कि कनिका कपूर हाल ही में लंदन से वापस लौटी हैं, जिसके बाद उनके भीतर कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। अहम बात यह है कि लंदन से वापस लौटने के बाद कनिका कपूर ने लापरवाही बरतते हुए खुद को 14 दिन तक आइसोलेट नहीं किया और लखनऊ में कई पार्टियों में हिस्सा लेती रही, जिसके बाद कई लोगों पर इस वायरस से संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है।लखनऊ की जिस पार्टी में हिस्सा लेने पहुंची थीं उसमे राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत भी पहुंचे थे हालांकि दोनों का कोरोना वायरस का टेस्ट निगेटिव आया है लेकिन बाकी लोग अभी संदेह और जांच के घेरे में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+