'जो राम को लाए हैं' गायक कन्हैया मित्तल की कांग्रेस में जाने की कोशिश हुई नाकाम! माफी मांग BJP में वापस लौटे
Singer Kanhaiya Mittal: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 'जो राम को लाए हैं' भजन गाकर मशहूर हुए सिंगर कन्हैया मित्तल ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया था लेकिन वो अपनी कोशिश में नाकामयाब हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लौटने का फैसला किया।
बता दें शनिवार को सिंगर कन्हैय्या मित्तल ने कांग्रेस में जाने की इच्छा व्यक्त की थी,जिसके बाद वो जमकर चर्चा में आए थे। वहीं मंगलवार को खुद मीडिया के सामने कन्हैया कुमार मित्तल ने माफी मांगते हुए बताया कि वो कांग्रेस नहीं ज्वाइन करेंगे, भाजपा में रहेंगे।

कन्हैया मित्तल ने कहा मुझे एकसास हुआ है मेरे सनातनी भाई और खासकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुझे इतना प्यार करता है। दो दिनों से मैं देख रहा हूं कि मेरे फैसले से आप सभी परेशान हैं उसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं। इसके साथ जो मैंने अपने मन की बात की थी कि मैं कांग्रेस में जाना चाहता हूं अब ये निर्णय वापस लेता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा मैं राम का था और राम का ही रहूंगा , आप सभी से मै क्षमा मांगता हूं।
वहीं भाजपा सदस्यों ने मित्तल की वापसी के फैसले का समर्थन किया है। उनका मानना है कि उनकी मौजूदगी पार्टी को मजबूत करेगी और इसके उद्देश्यों में सकारात्मक योगदान देगी। मित्तल की संगीत प्रतिभा और सार्वजनिक प्रभाव को भाजपा मूल्यवान संपत्ति के रूप में देखती है।












Click it and Unblock the Notifications