गुरुग्राम में सपना चौधरी की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं

नई दिल्ली। हरियाणा की फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी की कार का गुरुवार देर रात एक्‍सीडेंट हो गया। इस हादसे में सपना चौधरी बाल-बाल बच गई हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी कार को गुरुग्राम में दूसरी कार ने पीछे से टक्‍कर मार दी थी। हालांकि बताया जा रहा है कि सपना चौधरी को इस हादसे मामूली खरोंच आई हैं। सपना चौधरी की ओर से इस हादसे को लेकर कोई भी पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करायी गई है।

Recommended Video

    Sapna Chaudhary सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं, Car बुरी तरह क्षतिग्रस्त | वनइंडिया हिंदी
    Singer and dancer Sapna Chaudharys car crashed in Gurugram

    सपना गुरुवार देर रात शॉपिंग करके सोहना रोड से लौट रही थीं कि वाटिका चौक पर उनकी कार को तेज रफ्तार अन्य कार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर के बाद सपना के चालक ने गाड़ी रोकी तब तक दूसरी कार का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस कारण कार का नम्बर और चालक की पहचान नहीं हो पाई। इस हादसे में सपना चौधरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी को काफी नुकसान हुआ।

    हादसे में सपना की गाड़ी को मामूली खरोंच आई, इसके बाद सपना गाड़ी में बैठकर निकल गई। बादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ने बताया कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई, शिकायत आएगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

    आपको बतादें अभी हाल ही में यूपी के मुरादाबाद में बीजेपी विधायक के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में सपना चौधरी ने जमकर डांस किया था। इस दौरान सपना चौधरी का डांस देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। लोग मकान की छतों और पेड़ों पर चढ़ गए। कार्यक्रम में दर्शकों के बीच कुर्सियां भी चलीं थी और इस कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+