अजान विवाद पर सोनू को मिला अदनान का साथ, की बहुत बड़ी बात
अदनान सामी ने कहा कि मुझे इतना पता है कि सोनू निगम एक बहुत प्यारे इंसान हैं, मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं, वह बहुत नेकदिल इंसान हैं, जरूर कोई गलतफहमी हुई है।
मुंबई। अजान पर ट्वीट करके बुरे फंसे गायक सोनू निगम को अब मशहूर सिंगर अदनान सामी का साथ मिला है। अदनान ने सोनू के ट्वीट पर आज तक न्यूज चैनल से बात की और कहा कि मुझे पता नहीं कि उन्होंने क्या ट्वीट किया है।
मैं बाहर था इसलिए मुझे इस बात कि डिटेल तो पता नहीं लेकिन मुझे इतना पता है कि सोनू निगम एक बहुत प्यारे इंसान हैं, मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं, वह बहुत नेकदिल इंसान हैं, जरूर कोई गलतफहमी हुई है।
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को रिहा करो
सोनू की बात का समर्थन करने के बाद अदनान ने पाकिस्तान से उनकी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को रिहा करने की भी अपील की है। इस मसले पर जहां सारा बॉलीवुड चुप है वहीं अदनान ने कहा कि वह किसी भी तरह इस मसले को हल करे और उन्हें भारत वापस भेजे।
मस्जिद की अजान पर ट्वीट
गौरतलब है कि बीते सोमवार को सोनू निगम ने ट्वीट किया था कि कि अगर वो मुस्लिम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है। धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा उन्होंने इस बारे में कई ट्वीट किए थे, उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा, जब मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, जब बिजली नहीं थी फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे चोंचलों की क्या जरूरत है।













Click it and Unblock the Notifications