सिमी ग्रेवाल का खुलासा, कहा-मुझे भी बर्बाद करने की हुई थी कोशिश, नहीं थी कंगना जैसी हिम्मत

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद से इंडस्‍ट्री में नेपोटिजम पर खुलकर बहस हो रही है। कई बड़े चेहरे इसके खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। कंगना रनौत भी नेपोटिजम पर बोलने वालों में सबसे आगे हैं। कंगना ने सुशांत के निधन के लिए भी बॉलिवुड की इसी खेमेबाजी को जिम्मेदार ठहराया था और अब भी खुलकर इस पर बात कर रही हैं। अब बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने कंगना रनौत के खुलकर बोलने के अंदाज की सराहना की है।

सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर कही ये बात

सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर कही ये बात

सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें कंगना रनौत का बोल्ड अंदाज पसंद है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे एक पावरफुल इंसान ने उनके करियर को बर्बाद करने की कोशिश की थी। सिमी ने लिखा- मैं कंगना रनौत की सराहना करती हूं जो मुझसे कहीं ज्यादा बहादुर और बोल्ड हैं। सिर्फ मैं ही जानती हूं कि कैसे एक पावरफुल इंसान ने बहुत बेरहमी से मेरे करियर को बर्बाद करने की कोशिश की थी। मैं चुप रही क्योंकि मैं इतनी बहादुर नहीं थी।

सुशांत सिंह राजपूत पर भी बोलीं सिमी ग्रेवाल

अपने अगले ट्वीट में सिमी ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि कंगना का इंटरव्यू देखकर आपको कैसा महसूस हुआ... लेकिन इसने मुझे काफी निराश कर दिया। मैं परेशान हूं यह जानकर कि सुशांत सिंह राजपूत ने क्या-क्या सहा... और बहुत से 'आउडसाइडर्स' बॉलिवुड में झेलते हैं...यह बदलना चाहिए।' उन्होंने आगे लिखा, 'जब अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या हुई तो इसने वहां जागरुकता पैदा की। इसी तरह शायद सुशांत सिंह राजपूत का निधन भी बॉलिवुड में बदलाव का एक अगुवा बने।'

क्‍या कहा था कंगना ने

कंगना ने एक साक्षात्कार में कहा था- अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। ऐसे में फिर मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं। मैं यह नहीं कह रही कि थी कोई भी चाहता था कि सुशांत मर जाए लेकिन कई चाहते थे कि वे निश्चित रूप से बर्बाद हो जाए। ये लोग भावनात्मक गिद्ध होते हैं। वे लोगों को मरता देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+