Pics: सिंहस्थ कुंभ मेला: पेशवाई से हुई औपचारिक शुरूआत, सीएम शिवराज भी हुए शामिल
उज्जैन| महाकाल की नगरी उज्जैन पूरी तरह से अपने सिंहस्थ कुंभ के लिए तैयार हो चुकी है जिसकी पहली झलक आज पेशवाई के जरिये दिखायी दी। हिंदुओं के मानक सिंहस्थ के मद्देनजर आज श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की पेशवाई ने उज्जैन में पहुंचकर मेले की औपचारिक शुरूआत कर दी है।
जानिए उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ या सिंहस्थ 2016 के बारे में खास बातें
पेशवाई किसे कहते हैं?
पेशवाई वो परंपरा है जब साधू-संत ढोल-नगाड़ों के साथ कुंभनगरी में प्रवेश करते हैं।
सिंहस्थ कुंभ मेला की आज हुई औपचारिक शुरूआत
जानिए सिंहस्थ कुंभ 2016 का पूरा कार्यक्रम
उज्जैन के लोगों की माने तो पूरा उज्जैन आज से ही भक्ति की लहर में गोते लगा रहा है और बम-बम भोले के स्वर से गुंजायमान हो रहा है।
पेशवाई में आज राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी हुए शामिल
आपको बता दें कि जूना अखाड़े की पेशवाई में आज राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए और उन्होंने इस बात पर गहरी प्रसन्नता भी जतायी। इस पेशवाई में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज भी शामिल हुए। मालूम हो सिंहस्थ कुंभ मेला 22 अप्रैल से शुरू हो रहा है और 21 मई को इसका समापन होगा।













Click it and Unblock the Notifications