जल महोत्सव में शिवराज सिंह ने बनायी चूल्हे पर चाय, देखें तस्वीरें
भोपाल। देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक सीएम शिवराज सिंह समय-समय पर कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे आम इंसान को एहसास होता है कि वो भी उन्हीं लोगों में से एक हैं। इन दिनों एमपी में हनुवंतिया जल महोत्सव मनाया जा रहा है, जहां कि जानकारी लेने के लिए सीएम शिवराज सिंह ने अपनी पत्नी संग अकस्मात दौरा किया।
केवल सफल सीएम ही नहीं रोमांटिक पति भी है शिवराज सिंह चौहान
एक आम पर्यटक की तरह वो वहां पहुंचे और दो दिन का वक्त बिताया, इस दौरान उन्होंने वो सब किया जो कि आम इंसान करता हैं। उन्होंने ईट लगाकर लकड़ी का चूल्हा बनाया और अपनी पत्नी साधना संग मिलकर चाय बनायी जिसका लुत्फ उन्होंने बोरियामल टापू पर धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, ज़िलाधिकारियों तथा वन विभाग कर्मियों के साथ उठाया।
सीएम शिवराज सिंह ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिन्हें देखने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

सीएम ने बनायी चाय
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चूल्हे पर बनायी चाय।

हॉट बैलून की सवारी
सीएम साहब ने पत्नी साधना सिंह संग की हॉट बैलून की सवारी।

सीएम बने आम आदमी
हनुवंतिया जल महोत्सव का जायजा लेने के लिए सीएम बने आम आदमी।

फेसबुक पर शेयर की तस्वीरें
खुद सीएम ने अपनी तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं।

बने पर्यटक सीएम शिवराज सिंह चौहान
हनुवंतिया जल महोत्सव की बेहतरी के लिए बने पर्यटक सीएम शिवराज सिंह चौहान।












Click it and Unblock the Notifications