सिंहस्थ कुंभ में साध्वी बनीं मनीषा कोइराला, पहचानना मुश्किल

उज्जैैन। नंबे के दशक की सबसे खूबसूरत और टॉप की अभिनेत्रियों में से एक मनीषा कोइराला इन दिनों सिंहस्थ कुंभ में भगवान और योग ऋषियों की शरण में हैं। उज्जैन नगरी में मनीषा कोइराला को देखकर आपको एक बार विश्वास करना मुश्किल हो जायेगा कि ये वो ही इलू-इलू गर्ल है जो जवां दिलों की धड़कन हुआ करती थी।

साल 2012 में ओवरी कैंसर की शिकार मनीषा कोइराला की सोच इस रोग पर विजय हासिल करने के बाद काफी बदल गई है। मनीषा इन दिनों धर्म और आध्यात्म की ओर मुड़ चुकी हैं और अपने मन को शांत करने में लगी हुई हैं।

उज्जैन नगरी के कुंभ में आप मनीषा को एक साध्वी के रूप में देख सकते हैं और हो सकता है कि आप उन्हें देखकर ये समझें कि ये कोई विदेशी महिला साध्वी जिसने संसार से संन्यास ले लिया है लेकिन यहां आपको बता दें कि मनीषा कोइराला ने संसार से संन्यास नहीं लिया है।

हां उनका ध्यान ग्लैमरस लाइफ को छोड़कर आध्यात्म की ओर जरूर मुड़ा है लेकिन फिर भी वो संन्यासिनी नहीं बनी हैं और कुंभ के बाद वो वापस अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो जायेंगी। मालूम हो कि मनीषा जल्द ही फिल्मी पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+