साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी लेकिन अनशन चालू
भोपाल| सिंहस्थ कुंभ जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ने लगी है लेकिन उन्होंने अपना अनशन नहीं तोड़ा है।
प्रज्ञा के परिजनों का कहना है कि उनका रक्तचाप कम हो गया है और कमजोरी भी बढ़ गई है, उन्हें कैंसर है और वो अपनी दवाई भी नहीं ले रही हैं। उनके हेल्थ को लेकर उनके परिजनों ने सूबे के हेल्थ मिनिस्टर बाबूलाल गौर से भी मुलाकात की है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रज्ञा की सुरक्षा की बात कहकर उन्हें कुंभ में जाने की इजाजत नहीं दी है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का खुशीराम आयुर्वेदिक चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उन्हें हाल में मालेगांव बम धमाके में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने क्लीन चिट दी है।













Click it and Unblock the Notifications