VIDEO: सिख सैनिकों ने 'बड़ा खाना' पर दिखाए ऐसे करतब, देखकर आप भी कहेंगे 'वंदे मातरम'
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में शनिवार को सिख लाइट इंफेंट्री रेजीमेंट ने अपने करतबों से सबका मन मोह लिया। बड़ा खाना के सेलीब्रेशन के दौरान सिख जवानों ने अपने हुनर दिखाए। बड़ा खाना का मतलब एक बड़े भोज के आयोजन से है। किबिथू में ये आयोजन सिख रेजीमेंट ने किया। किबिथू अरुणाचल प्रदेश के अन्जा जिले में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर बसा है।
बड़ा खाना के तहत पूरी यूनिट के लिए प्रीतिभोज आयोजित करने की परम्परा सेना में काफी पुरानी है। फील्ड में भी ऑफिसर, जेसीओ और जवान अपनी-अपनी मेस में ही खाना खाते हैं। लड़ाई के दौरान भी ऑफिसर मेस बनाई जाती है। सेना 'बड़ा खाना' आयोजित करता है ताकि हर रैंक के लोग साथ मिल कर खाना खाएं और मौज-मस्ती करें। समय समय पर ऐसे आयोजन होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications