कथित 'लव जिहाद' की शिकार सिख युवती की हुई घर वापसी, अपने सुमदाय के लड़के से रचाई शादी
नई दिल्ली, 30 जून। जम्मू-कश्मीर में 2 सिख लड़कियों के कथित 'लव जिहाद' और जबरन धर्म परिवर्तन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीते सोमवार दिल्ली में भी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ, अब इस सिलसिले में बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू से लेकर दिल्ली तक मचे 'लव जिहाद' हंगामें के बीच बुधवार को एक सिख लड़की अपने घर वापस लौट आई, इतना ही नहीं उसने अपने समुदाय के एक लड़के से शादी भी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह लड़की उन दो लड़कियों में से एक है जिनका धर्मांतरण कर निकाह कराने का दावा किया जा रहा था।

लव जिहाद की शिकार लड़की की हुई घर वापसी
गौरतलब है कि विभिन्न सिख संगठनों के लोगों ने दावा किया है कि बीते एक महीने में जम्मू-कश्मीर में उनके समुदाय की चार लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर बुजर्ग दूल्हे से शादी कर दी गई। इनमें से दो लड़कियां कथित तौर पर त्राल की बताई गईं जबकि एक महजूर नगर और अन्य रैनावरी निवासी बताई जा रही है। इस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच मुस्लिम युवक से शादी करने वाली एक सिख लड़की ने अपना वीडियो जारी कर अपनी और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है।
Recommended Video

लव जिहाद को लेकर विवाद जारी
लव जिहाद को लेकर जारी विवाद के बीच घर वापस लौटी 18 वर्षीय लड़की ने अपने समुदाय के लड़के से शादी कर नया जीवन शुरू किया है। शादीशुदा जोड़े की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह सिख युवती रैनावरी निवासी है, जिसे कथित तौर पर मुस्लिम युवक ने बरगलाकर घर से भगाया था। बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक पहले ही दो बार शादी कर चुका है और उसकी उम्र 48 साल है। उसकी एक 8 साल की बेटी भी होने का दावा किया जा रहा है।

दिल्ली के लिए रवाना हुआ कपल
शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर बताया कि युवती अब अपने परिवार के साथ वापस आ गई है और गुरुवार तक दिल्ली पहुंच रही है। मिली जानकारी के मुताबिक घर वापसी के बाद सोमवार को लड़की के भविष्य को लेकर एक बैठक की गई, इस दौरान लव जिहाद की पीड़िता ने बताया कि उसे गुमराह किया गया था। वह सिख समुदाय के रीति रिवाज के अनुसार ही जीना-मरना चाहती है।

सिख युवक ने रखा शादी का प्रस्ताव
इसी बैठक मे एक गुरु सिख युवक सुखप्रीत ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे युवती ने बिना दबाव स्वीकार कर लिया। अवंतीपोरा गुरुद्वारा में दोनों की सिख रीति रिवाज के अनुसार शादी कराई गई। उधर, शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने लड़की से बात की थी, उसकी रजामंदी से ही शादी करवाई गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे मामले में सिख लड़की मुस्लिम युवक से शादी के बाद उसी के साथ रहना चाहती है। लड़की ने कोर्ट में बयान दिया कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।
यह भी पढ़ें: लव पर स्क्वॉयर फीट की अभिनेत्री ने बीच में छोड़ी फिल्म,प्रोड्यूसर पर लगाया अश्लील मैसेज भेजने, अभद्रता का आरोप












Click it and Unblock the Notifications