कनाडा में सिख चरमपंथी रच रहे हैं भारत पर आतंकी हमले की साजिश!

नई दिल्‍ली। भारत की इंटेलीजेंस एजेंसियों ने कनाडा की सरकार को सूचना दी है कि उनके देश में खालिस्तानी आतंकवादियों के लिए ट्रेनिंग कैंप चलाया जा रहा है।

Sikh extremists are being trained in Canada for a big attack on India

पंजाब पर बड़े आतंकी हमले की साजिश

अंग्रेजी न्‍यूजपेपर टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एजेंसियों ने कनाडा की सरकार को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक खालिस्तानी आतंकवादी ब्रिटिश कोलंबिया के शहर मिशन के नजदीक एक ट्रेनिंग कैंप चला रहे हैं। यहां पर आतंकियों को पंजाब पर हमले के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है।

खालिस्‍तान टेरर फोर्स ने लिया जिम्‍मा

न्‍यूजपेपर ने यह जानकारी पंजाब इंटेलीजेंस एजेंसी के ऑफिसर्स की एक रिपोर्ट के आधार पर दी है। इस खबर में कहा गया है कि कनाडा के सिख नागरिक हरदीप निज्जर ने खालिस्तान टेरर फोर्स की कमान अपने हाथ में ले ली है। उसने हमलों के लिए सिख युवकों का दल तैयार किया है।

पाकिस्‍तान से आने थे हथियार

पंजाब सरकार यह रिपोर्ट केंद्रीय गृह और विदेश मंत्रालय को भेज चुकी है। निज्जर के प्रत्यर्पण की मांग भी इस रिपोर्ट का हिस्सा है। इस रिपोर्ट में पठानकोट में दो जनवरी को हुए आतंकवादी हमले का जिक्र भी है। जानकारी के मुताबिक निज्जर को पाकिस्तान से हथियार जुटाने थे लेकिन पठानकोट हमले के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ गई इसलिए उसकी मंशा पूरी नहीं हो सकी है।

कौन है हरदीप निज्‍जर

हरदीप निज्जर 1995 से सरे में रह रहा है और उसके पास कनाडा का पासपोर्ट भी है। न्‍यूजपेपर की जानकारी के मुताबिक निज्जर एक आतंकी है और लुधियाना के श्रंगार सिनेमा में 2007 में हुए ब्‍लास्‍ट्स का आरोपी भी है जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+