NET 2018 परीक्षा में अब कड़ा-कृपाण ले जा सकते हैं सिख छात्र, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी इजाजत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) 2018 में सिख छात्रों के लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने सिख अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के दौरान कड़ा पहनने और कृपाण ले जाने की इजाजत दे दी है। बता दें कि 6 मई को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) 2018 है, इससे पहले गुरुवार को हाईकोर्ट ने अहम निर्देश जारी किए।

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) को लेकर सिख अभ्यर्थियों को जहां कड़ा और कृपाण ले जाने के निर्देश दिए, वहीं एक शर्त भी रखी है। कोर्ट ने सिख अभ्यर्थियों को कहा है कि वो तय वक्त से एक घंटे पहले रिपोर्ट करें। कोर्ट ने स्क्रीनिंग और अन्य सुरक्षा वजहों के चलते ये निर्देश जारी किए हैं।
आपको बता दें कि 6 मई को देशभर में होने वाली NET 2018 की परीक्षा से पहले कोर्ट ने ये अहम निर्देश दिए हैं। इससे पहले NET की परीक्षा में कड़ा और कृपाण ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसी को लेकर सिख छात्रों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।












Click it and Unblock the Notifications