सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड का जल्द होगा प्रत्यर्पण, सुरक्षा एजेंसियों की टीम अजरबैजान रवाना

Sidhu Musewala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। पंजाबी सिंगर की मौत के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को पकड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम को अजरबैजान रवाना किया गया है।

सचिन बिश्नोई कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का भतीजा है। पिछले साल मई में सिंगर की हत्या के बाद से फरार है। वह जाली पासपोर्ट का उपयोग करके देश से भाग गया था।

सिद्धू मूसेवाला हत्या के मास्टरमाइंड का जल्द होगा प्रत्यर्पण

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के आज रात तक अजरबैजान पहुंचने की उम्मीद है। एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के दो इंस्पेक्टरों सहित लगभग चार अधिकारियों की संयुक्त टीम को सचिन बिश्नोई के भारत प्रत्यर्पण को सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है।

घटना के बाद से ही सिद्धू मूस वाला हत्याकांड में सचिन बिश्नोई की संलिप्तता गहन जांच का विषय रही है। उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण से हत्याकांड में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। सचिन बिश्नोई को कुछ दिन पहले अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था। अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के आने से उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर विक्रम बरार UAE से गिरफ्तार, NIA वापस लाई भारत, मूसेवाला मर्डर में था शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+