लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर विक्रम बरार UAE से गिरफ्तार, NIA वापस लाई भारत, मूसेवाला मर्डर में था शामिल
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। NIA ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी विक्रमजीत सिंह बरार उर्फ विक्रम बरार को UAE से भारत के लिए निर्वासित किए जाने के बाद गिरफ्तार किया है। NIA विक्रम बरार को यूएई से भारत लेकर आ गई है।
विक्रम बरार पर सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। वह यूएई फरार हो गया था। विक्रम टारगेट किलिंग और एक्सटॉर्शन समेत 11 मामलों में वांटेड रह चुका है। उसके खिलाफ 11 लुक आउट नोटिस खुल चुके थे।

NIA उसे भारत वापस लाने के लिए एनआईए की एक टीम संयुक्त अरब अमीरात गई थी। विक्रम की गिरफ्तारी कर आतंकी-गैंगस्टर-तस्कर सांठगांठ मामले में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
विक्रम बराड़ का पूरा नाम विक्रमजीत बराड़ है। विक्रम राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है। बराड़ के खिलाफ कई राज्यों में दो दर्जन से आपराधिक मामले दर्ज हैं। विक्रम बराड़, राजस्थान का नामी गैंगस्टर है और वह मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल का करीबी रहा है।
जब आनंदपाल मारा गया तो बराड़ के संबंध उसके भाई से हो गए। कुछ समय बाद उसका संपर्क बिश्नोई गिरोह के साथ हुआ और बताया जाता है कि लॉरेंस ही वह शख्स था, जिसने उसे विदेश भेजने का काम किया। इससे पहले बिश्नोई गिरोह ने गोल्डी बराड़ को कनाडा भागने में मदद की थी।
टारगेट किलिंग के अलावा वह खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ जैसे अपराधियों की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में शामिल रहा है। विक्रम बराड़ सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के लिए भी चर्चित रहा है।
इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों को सचिन बिश्नोई के रूप में एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सचिन बिश्नोई सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड और लॉरेश विश्नोई का रिश्तेदार है। सचिन बिश्नोई को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया।
भारतीय सुरक्षा एजेंसिया जल्द ही अजरबैजान से सचिन विश्नोई का प्रत्यर्पण करेंगी। जिसके बाद उसे भारत लाया जाएगा। सचिन पर आरोप है कि उसने सिद्धू मुसेवाला की हत्या की प्लानिंग की थी। इसमें सफल होने के बाद वह फर्जी पासपोर्ट के सहारे अजरबैजान भाग गया था।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications