अमेरिका में हूं ही नहीं और ना ही मुझे पकड़ा गया है.....गैंगेस्टर गोल्डी बराड़ का ऑडियो हुआ वायरल

सिंगर मूसेवाला हत्‍याकांड के आरोपी गोल्‍डी बराड़ की गिरफ्तारी में संदेह है क्‍योंकि गैंगस्‍टर का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें उसने दावा किया है कि वो ना ही वो अरेस्‍ट हुआ है और ना ही वो अमेरिका में है।

goldy

Gangster Goldy Brar: पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्‍या करने का इल्‍जाम अपने सिर लेने वाले गैंगस्‍टर गोल्‍डी बरार के कैलिर्फोनिया में अरेस्‍ट होने का दावा पंजाब सीएम भगवंत मान ने तीन दिन पहले किया था। वहीं अब गोल्‍डी बरार की गिरफ्तारी में संदेह है। क्‍योंकि कैलिफोर्निया में हिरासत में लिए जाने की खबरों के तीन दिन बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित ऑडियो सामने आया है जिसे बराड़ ने जारी कर दावा किया है कि वह पुलिस हिरासत में नहीं है और न ही वह अमेरिका में है।

वह अमेरिका में भी नहीं है, किया सीएम के दावे का खंडन

बता दें पंजाब सीएम भगवंतमान ने 2 दिसंबर को पुष्टि की थी कि बराड़ को कैलिफोर्निया में पुलिस ने हिरासत में लिया है और उसे निश्चित रूप से भारत लाया जाएगा। वहीं अब वीडियो में खुद को गोल्डी बराड़ कहने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उसे हिरासत में नहीं लिया गया है और वह अमेरिका में भी नहीं है। साक्षात्कार के ऑडियो क्लिप में उन्हें मान के हिरासत में लिए जाने के दावों का खंडन करते हुए सुना जा सकता है।

भगवंत सिंह मान के दावे गलत हैं

बराड़ ने YouTube पर एक पत्रकार को दिए गए एक कथित साक्षात्कार में गोल्‍डी ने हिरासत के दावों से इनकार किया। हालांकि, इंटरव्यू की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में खुद को गोल्डी बराड़ कहने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि 'उसे हिरासत में नहीं लिया गया है और वह अमेरिका में भी नहीं है। साक्षात्कार के ऑडियो क्लिप में उन्हें मान के हिरासत में लिए जाने के दावों का खंडन करते हुए सुना जा सकता है। जिसमें वो कह रह है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दावे गलत हैं। मैं अमेरिका में हूं भी नहीं, ऐसे में मेरी हिरासत का सवाल ही नहीं उठता।'

सीएम भगवंत मान के दावे को लेकर विपक्ष ने घेरा

वहीं विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के समर्थन की प्रतीक्षा किए बिना ही सीएम भगवंत मान बयान के साथ आगे बढ़ गए। वह मतदाताओं को प्रभावित करना चाहते थे कि उन्होंने सिद्धू मूसा वाला के हत्यारे को पकड़ने का दावा कर दिया।

मूसेवाला हत्याकांड
गौरतलब है कि पंजाब के प्रसिद्ध सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने फेसबुक के जरिए सिंगर मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसके खिलाफ एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था, जो विदेश में एक भगोड़े की गिरफ्तारी और हिरासत की अनुमति देता है। मूसेवाला की हत्या युवा अकाली नेता विक्की मिड्दुखेरा की पिछले साल हुई हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+