सिद्धार्थ शुक्ला बने Bigg Boss 13 के विनर तो भड़के सितारे, कहा-'वो जीतने के लायक नहीं', लोगों ने बताया Fixed
नई दिल्ली। बिग बॉस 13(Bigg Boss 13) के विजेता का ऐलान हो गया है। लोगों के सबसे ज्यादा वोट पाकर सिद्धार्थ शुक्ला शो के विजेता बन गए हैं, लेकिन उनकी जीत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक ओर सिद्धार्थ के फैंस खुश हैं तो वहीं बिग बॉस के दर्शकों ने शो के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं। दर्शकों के साथ-साथ टीवी सेलिब्रिटीज ने भी सिद्धार्थ के विजेता बनने पर नाराजगी जताई है और शो को फिक्स्ड बताया है। गौहर खान, केआरके समेत कई टीवी सेलेब्स ने सिद्धार्थ को शो जीतने पर नाराजगी जताते हुए शो पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला के शो जीतने पर नाराजगी
बिग बॉस 13 शो जीतकर सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सिद्धार्थ के शो जीतते ही ट्वीटर पर उनके समर्थन में कम और विरोध में ज्यादा ट्वीट्स आने लगे, शो के मेकर्स पर भी कई तरीके के सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्विटर पर सिद्धार्थ के शो जीतने पर नाराजगी जताई जा रही है। बिग बॉस के मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप तक लग रहा है।ट्विटर पर सिद्धार्थ के खिलाफ और आसिम के समर्थन में मुहिम शुरू हो गई है। #FixedWinnerSidharth, #boycottcolorstv, #biasedbiggboss जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

टीवी सितारों में भी उठाए सवाल
सिद्धार्थ शुक्ला के शो जीतने पर न केवल दर्शकों ने बल्कि शो के टीवी के सितारों ने भी सवाल उठाए हैं। टीवी स्टार्स ने उन्हें ट्रॉफी के लायक न होने का दावा किया है। इस लिस्ट में कई सेलेब्स शामिल हैं, जिन्होंने सिद्धार्थ की जीत पर सवाल खड़े किए हैं। फिल्म क्रिटिक और अभिनेता कमाल आर खान ने भी ट्वीट कर सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर सवाल उठाया और लिखा कि उन्होंने दावा किया कि पूरा शो स्क्रिप्टेड था और उन्होंने 20 दिन पहले ही सिद्धार्थ की जीत प्रेडिक्ट कर दी थी।

नाराज हुईं गौहर खान
बिग बॉस की विनर रह चुकीं गौहर खान ने भी सिद्धार्थ की जीत पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीधा हमला बोलने के बजाए आसिम के समर्थन में ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई और लिखा कि उनके मुताबिक जीतने की सारी खूबियां आसिम रियाज में थी। वहीं बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने सिद्धार्थ को अनडिजर्विंग कैंडिडेट बताया दिया। ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो सिद्धार्थ की जीत को लेकर नाराज है। हालांकि इससे एक बात तो साफ है कि दूसरे नंबर पर रहने वाले आसिम रिजास की पॉपुलैरिटी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी हैं।
Truly the qualities that a winner should’ve possessed , were in ASIM ! His journey video said it all ! #MyWinnerASIM ......
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) February 15, 2020
So it’s done! And #SidharthShukIa is the winner of #BiggBossSeason13 n today I have proved that I am the No.1 critic in the world, who revealed complete script of #BiggBoss13winner 20 days before the finale. You also watch and see that I was 100% correct! https://t.co/7r4JoVpFNQ
— KRK (@kamaalrkhan) February 15, 2020
What a predictable season .. paras leaving with the money, Asim and Sid top 2.. and a totally undeserving candidate wins !! #bestseasonever 😂 #BB13GrandFinale
— Kishwer M Rai (@KishwerM) February 15, 2020












Click it and Unblock the Notifications