Bigg Boss 13: आसिम को हराकर सिद्धार्थ शुक्ला बने Winner, घर ले गए बिग बॉस की ट्रॉफी और 50 लाख रू का इनाम

नई दिल्ली। 140 दिनों तक घर में टिक कर और लोगों के छप्पड़ फाड़ वोट के आधार पर टीवी के एंग्री यंग मैन सिद्धार्थ शुक्ला Bigg Boss 13 के विजेता बन गए हैं। आखिरी दौर में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच Live Voting कराई गए। वोटों की गिनती के आधार पर सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला तो बिग बॉस के सीजन 13 का विनर घोषित कर दिया। वहीं आसिम फर्स्ट रनरअप रहे, जबकि शहनाज गिल तीसरे नंबर पर रही। रश्मि देसाई टॉप तीन में शामिल नहीं हो पाई। वहीं पारस छाबड़ा 10 लाख रुपए लेकर शो से बाहर हो गए।

 सिद्धार्थ बने बिग बॉस 13 के Winner

सिद्धार्थ बने बिग बॉस 13 के Winner

दर्शकों के सबसे ज्यादा वोट पाकर सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर बन गए। शो जीतने के बाद सलमान खान ने सिद्धार्थ को बिग बॉस की ट्रॉफी दी । इसके साथ ही उन्हें 50 लाख रुपए का इनाम दिया गया है। सलमान ने उन्हें शो जीतने पर बधाईयां दी और एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया। वहीं सिद्धार्थ के शो जीतने के बाद से जहां सिद्धार्थ के फैंस खुश हैं तो वहीं लोगों ने नाराजगी भी जताई है। सिद्धार्थ के विनर बनने की घोषणा के बाद ट्विटर पर #boycottcolorstv , #FixedWinnerSidharth #BiasedBiggBoss जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। लोगों से आरोप लगाया कि कल्रस चैनल ने विनर फिक्स्ड कर रखा था और वोटिंग सिर्फ नाम के लिए कराया, जबकि विजेता पहले से तय था। लोगों ने कलर्स चैनर पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया।

 आसिम बने पहले रनरअप

आसिम बने पहले रनरअप

बिग बृस फिनाले में सिद्धार्थ शुकल्ता के साथ आसिम रियाज और शहनाज गिल टॉप 3 में शामिल ती, लेकिन तीसरे नंबर पर कम वोट मिलने की वजह से शहनाज आउट हो गई। असली मुकाबला आसिम और सिद्धार्थ के बीच था। जिसके बाद सलमान ने 15 मिनट के लिए लाइव वोटिंग की लाइन खोला। सलमान ने दोनों को स्टेट पर बुलाया और थोड़ी देर सस्पेंस बनाने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को शो को विनर घोषित कर दिया।

 खास रहा ये सीजन

खास रहा ये सीजन

बिग बॉस का ये सीजन कई मायनों में खास रहा। ये सीजन पिछले सारे सीजन के मुकाबले ज्यादा लंबा चला। वहीं इस सीजन में पहली बार फिनाले में 6 कंटेस्टेंट्स शामिल रहे। वहीं इस सीजन को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया और शो टीआरपी में नंबर 1 पर बनी रही। इस सीजन में सबसे ज्यादा टास्क रद्द हुए। 140 दिनों तक चलने के बाद शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बने। वहींशो में दूसरे नंबर पर रहे कश्मीर के मॉडल आसिम रियाज रहे। शो के टॉप कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और आरती सिंह जगह बनाने में कामियाब रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+