सुशांत केस से जुड़े ड्रग केस में गिरफ्तार सिद्धार्थ पिठानी ने शादी का हवाला देकर दाखिल की जमानत अर्जी
मुंबई, 11 जून। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग केस में गिरफ्तार सिद्धार्थ पिठानी ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। सिद्धार्थ पिठानी ने जो कि सुशांत के खास दोस्त रहे हैं उन्हें 28 मई को गिरफ्तार किए गया था सि सिद्धार्थ पिठानी ने 26 जून को शादी का हवाला देकर ज़मानत की अर्जी दाखिल की है।

दिवंगत अभिनेता की मौत के मामले में ड्रग एंगल की चल रही जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सिलसिले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया था। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट कोर्ट 16 जून को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर सकता है।
एनसीबी के अनुसार, पिठानी को 28 मई को हैदराबाद से एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 27 (ए) के तहत कथित तौर पर ड्रग्स की खरीद और दिवंगत अभिनेता को नशीले पदार्थ दिलाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पिथानी के वकील तारक सैय्यद ने दावा किया है कि आरोप उनके मुवक्किल पर लागू नहीं है क्योंकि उस आरोप के तहत उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। सैय्यद ने यह भी कहा कि पिठानी की शादी 26 जून को होनी है।पिठानी की राजपूत से 2017 में दिवंगत अभिनेता के एक दोस्त ने मुलाकात की थी। 2019 में, वह मुंबई आए और कुछ समय के लिए राजपूत के साथ रहे और अभिनेता के ड्रीम्स 150 प्रोजेक्ट पर काम किया। पिठानी उन लोगों में से एक थे जिन्हें कथित तौर पर पिछले साल 14 जून को अभिनेता का शव मिला था।












Click it and Unblock the Notifications