सिद्धारमैया ही होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार बन सकते हैं डिप्टी सीएम: सूत्र

Siddaramaiah Karnataka Next CM: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ही कर्नाटक के अगले सीएम होंगे। वहीं डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की जाएगी। सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी सामने आई है।

 Siddaramaiah DK Shivakumar

Karnataka Next CM: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक शीर्ष पद के एक अन्य दावेदार डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई है। सूत्रों ने कहा कि उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभाग मिलने की उम्मीद है। सिद्धारमैया का शपथ ग्रहण गुरुवार को हो सकता है।

गुरुवार को हो सकता है शपथ ग्रहण
सिद्धारमैया (Siddaramaiah) का शपथ ग्रहण गुरुवार को हो सकता है। गुरुवार को कांग्रेस के सभी 135 विधायकों की बैठक होने की उम्मीद है। इससे पहले सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात की। कांग्रेस ने 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों में से 135 सीटें जीतकर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर शानदार जीत हासिल की। भाजपा 66 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी और जेडी (एस), जिसे किंगमेकर की भूमिका निभाने की उम्मीद थी, सिर्फ 19 सीटें पाईं।

सिद्धरमैया इसलिए हुए रेस में आगे
सूत्रों का कहना है कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री का पद दिया गया है। माना जा रहा है कि सिद्धारमैया अल्पसंख्यक, ओबीसी और दलित समुदाय में अच्छी पकड़ रखते हैं। कांग्रेस फिलहाल कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

Recommended Video

      Karnataka के New CM Siddaramaiah या DK Shivakumar, क्या हुआ फैसला? | वनइंडिया हिंदी

      सोनिया ने डीके शिवकुमार से की डिप्टी सीएम बनने की अपील
      सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिवकुमार से बात की थी और उनसे उपमुख्यमंत्री का पद संभालने का आग्रह किया था। हालांकि, कहा जा रहा है कि शिवकुमार ने विनम्रता से प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक में मुख्यमंत्री का मुद्दा को आगे कैसे सुलझाते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+