बेटी श्वेता संग अमिताभ का एड वीडियो हुआ रिलीज, बच्चन हुए इमोशनल, कहा-बेटियां ही बेस्ट

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा बच्चन के एक्टिंग डेब्यू का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था और अब वो इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि श्वेता का पहला एड वीडियो रिलीज हो चुका है, जिसमें वो अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं। ये एड कल्याण ज्वैलर्स का है, जो एक पिता और पुत्री की खूबसूरत कहानी कहता है।

बेटियां सबसे बेस्ट हैं....

इस एड वीडियो को खुद अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करते हुए बच्चन ने लिखा है कि मेरे लिए भावुक क्षण है...जब भी मैं इसे देख रहा हूं आंखों में पानी भर जा रहा है, बेटियां सबसे बेस्ट हैं।

एड भरोसे और सिद्धांत की बात कहता है

एड भरोसे और सिद्धांत की बात कहता है

मालूम हो कि ये एड भरोसे और सिद्धांत की बात कहता है, वीडियो में दिखाया गया है कि एक वृद्द व्यक्ति ऑटो में अपनी बेटी के साथ बहुत ही मुश्किल के साथ बैंक पहुंचता है। जहां उसे बहुत धक्के और लोगों की उपेक्षाएं झेलनी पड़ती है लेकिन हर जगह उसकी बेटी उसके साथ खड़ी रहती है और पापा की केयर करती है।

और मुझे फर्क पड़ता है....

और मुझे फर्क पड़ता है....

बड़ी मुश्किल से वो मैनेजर के पास पहुंचता है, वृद्ध व्यक्ति के खाते में पेंशन दो बार आई होती है, जिसे वो बैंक को वापस कराने के लिए आते हैं। मैनेजर बोलता है कि पार्टी कीजिए सर, ये तो अच्छी बात है, तब श्वेता कहती हैं कि पापा को ये पैसे लौटाने हैं, तब मैनेजर कहता है कि किसे पता चलेगा सर, क्या फर्क पड़ता है, इस बात पर अमिताभ गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं कि किसी को पता चले न चले लेकिन मुझे तो पता है और मुझे फर्क पड़ता है।

भरोसा ही सब कुछ है...

भरोसा ही सब कुछ है...

इसके बाद पीछे से आवाज आती है कि भरोसा ही सब कुछ है, और ये ही कल्याण ज्वैलर्स की टैग लाइन भी है। इस बारे में हाल ही में श्वेता ने कहा था कि यह कोई डेब्यू नहीं यह सिर्फ ऐड कंपनी और अपने पापा के साथ कुछ समय बिताने के लिए किया है मैंने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+