Shubhanshu Shukla Return News LIVE: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताने के बाद आज धरती पर लौट रहे हैं। भारतीय समयानुसार उनका स्पेसक्राफ्ट दोपहर 3:01 बजे IST पर कैलिफोर्निया के तट के पास समुद्र में स्प्लैशडाउन करेगा। पूरा देश भारत के पवनपुत्र के सकुशल लैडिंग के लिए प्रार्थना कर रहा है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन बिताकर धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला को सीधे घर नहीं भेजा जाएगा बल्कि सबसे पहले उन्हें NASA के मेडिकल और रिहैबिलिटेशन सेंटर में रखा जाएगा। इसकी वजह है कि पृथ्वी पर लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला को कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने का खतरा है।
शुभांशु शुक्ला की बहन बोलीं – पीएम मोदी की बधाई से गर्व महसूस हुआ
अंतरिक्ष में 18 दिन बिताने के बाद जब ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की टीम अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सकुशल पृथ्वी पर लौटी, तो उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से बाहर निकलने के बाद उन्हें रिकवरी वाहन तक पहुंचाया गया।
इस मौके पर शुभांशु शुक्ला की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी, यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। शुभांशु शुक्ला हर प्रशंसा के हकदार हैं। वह हमेशा से मेहनती और समर्पित रहे हैं। उनकी सुरक्षित वापसी से हम बेहद राहत महसूस कर रहे हैं और बहुत खुश हैं।
Jul 15, 2025, 4:22 PM IST
बेटे की सुरक्षित वापसी पर भावुक हुए शुभांशु शुक्ला के पिता
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की टीम 18 दिनों के अंतरिक्ष प्रवास के बाद जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती पर सकुशल लौटे, तो उन्हें ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से निकालकर रिकवरी वाहन में ले जाया गया।
इस भावुक पल पर उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, अब बस उससे मिलने की जल्दी है... हम उसकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे थे...।
Jul 15, 2025, 4:21 PM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शुभांशु शुक्ला के पिता से बातचीत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष से सकुशल पृथ्वी पर लौटने के बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला से फोन पर बातचीत की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने शुभांशु की वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि "पूरा देश आपके बेटे पर गर्व महसूस कर रहा है।"
उन्होंने शंभू दयाल शुक्ला को बधाई देते हुए कहा कि शुभांशु शुक्ला की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक गौरवशाली क्षण है।
Jul 15, 2025, 3:55 PM IST
Axiom-4 की टीम को रिकवरी व्हीकल में पहुंचाया गया
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 की टीम को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 18 दिन बिताने के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से सुरक्षित पृथ्वी पर लौटने के बाद रिकवरी व्हीकल में पहुंचाया गया।
Jul 15, 2025, 3:51 PM IST
यह देश के लिए गर्व का क्षण: डॉ. जितेंद्र सिंह
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के नेतृत्व में Axiom-4 मिशन की टीम धरती पर सकुशल वापसी पर केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि, 'यह वास्तव में दुनिया के लिए गर्व का क्षण है और भारत के लिए गौरव का पल है, क्योंकि उसका एक बेटा एक सफल अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर वापस लौट रहा है...'
Jul 15, 2025, 3:48 PM IST
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सकुशल वापसी पर उनकी मां आशा शुक्ला ने कहा,
"उत्साह की कोई सीमा नहीं है, हमें बहुत गर्व है। शुरुआत में डर लग रहा था... आने वाली पीढ़ी को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।"
Jul 15, 2025, 3:28 PM IST
शुभांशु शुक्ला को पीएम मोदी ने दी ऐतिहासिक मिशन की बधाई
अंतरिक्ष में 18 दिन बिताने के बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की टीम की धरती पर सुरक्षित वापसी ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। इस ऐतिहासिक पल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
"मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से सकुशल पृथ्वी पर लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने साहस, समर्पण और दूरदर्शिता से एक अरब से भी अधिक सपनों को प्रेरणा दी है। यह उपलब्धि हमारे 'गगनयान' मानव अंतरिक्ष मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।"
Jul 15, 2025, 3:21 PM IST
लखनऊ में परिवारवालों ने केक काटकर मनाया जश्न
18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में सफलतापूर्वक बिताने के बाद जैसे ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी पूरी टीम पृथ्वी पर सकुशल लौटी, उनके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवारवालों ने इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न केक काटकर मनाया बेहतर
Jul 15, 2025, 3:16 PM IST
अंतरिक्ष से लौटे भारत के सपूत, तिरंगा लहराकर देश ने किया स्वागत
जैसे ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की टीम अंतरिक्ष से सकुशल पृथ्वी पर लौटी, पूरे देश में गर्व और उल्लास की लहर दौड़ गई। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा लहराकर और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाया।
हर चेहरे पर गर्व की चमक थी और दिलों में गर्व की गूंज। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने शुभांशु शुक्ला की इस उपलब्धि को पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
Jul 15, 2025, 3:13 PM IST
प्रशांत महासागर में सकुशल उतरे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 की टीम
ऐतिहासिक क्षण में, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की टीम 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताने के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए प्रशांत महासागर में सकुशल लैंड कर गई।
Jul 15, 2025, 3:09 PM IST
धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला
18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताने के बाद जैसे ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम पृथ्वी पर सकुशल लौटे, लखनऊ स्थित उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। घर में जश्न और गर्व का माहौल देखने को मिला।
Jul 15, 2025, 3:05 PM IST
अंतरिक्ष से वापसी का वीडियो आया सामने
Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में 18 दिन बिताने के बाद, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अब पृथ्वी की ओर लौट रहा है। Axiom Space ने वीडियो शेयर किया है। जिसमें ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और अन्य लोग दिख रहे हैं।
Jul 15, 2025, 3:02 PM IST
Axiom-4 की वापसी देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी पर लौटते Axiom-4 मिशन के लाइव टेलीकास्ट को देखने के लिए सीएसआईआर ऑडिटोरियम में उपस्थिति हुए।
Jul 15, 2025, 2:27 PM IST
'लैंडिंग जल्द ही होगी। हम बहुत उत्साहित हैं'
स्प्लैशडाउन देखने के लिए शुभांशु शुक्ला के स्कूल पहुंचने पर उनकी माँ आशा शुक्ला कहती हैं, 'लैंडिंग जल्द ही होगी। हम बहुत उत्साहित हैं...'
Jul 15, 2025, 2:26 PM IST
कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में होगा स्प्लैशडाउन
ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ‘ग्रेस’ अब साढ़े 22 घंटे की यात्रा के बाद आज भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 3 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में स्प्लैशडाउन करने वाला है।
Jul 15, 2025, 2:25 PM IST
सोमवार शाम करीब 4:50 बजे शुरू हुई थी यात्रा
शुभांशु शुक्ला के साथ Axiom-4 मिशन (Ax-4) पर गए चार सदस्यीय दल ने सोमवार शाम करीब 4:50 बजे (भारतीय समय) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से विदाई लेते हुए यात्रा शुरू की थी।
Shubhanshu Shukla:बेटे के इंतजार में पलकें बिछाए बैठे मां-बाप,इतिहास रचकर आज धरती पर कदम रखेंगे शुभांशु शुक्ला
2:25 PM, 15 Jul
सोमवार शाम करीब 4:50 बजे शुरू हुई थी यात्रा
शुभांशु शुक्ला के साथ Axiom-4 मिशन (Ax-4) पर गए चार सदस्यीय दल ने सोमवार शाम करीब 4:50 बजे (भारतीय समय) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से विदाई लेते हुए यात्रा शुरू की थी।
2:26 PM, 15 Jul
कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में होगा स्प्लैशडाउन
ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ‘ग्रेस’ अब साढ़े 22 घंटे की यात्रा के बाद आज भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 3 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में स्प्लैशडाउन करने वाला है।
2:27 PM, 15 Jul
'लैंडिंग जल्द ही होगी। हम बहुत उत्साहित हैं'
स्प्लैशडाउन देखने के लिए शुभांशु शुक्ला के स्कूल पहुंचने पर उनकी माँ आशा शुक्ला कहती हैं, 'लैंडिंग जल्द ही होगी। हम बहुत उत्साहित हैं...'
3:02 PM, 15 Jul
Axiom-4 की वापसी देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी पर लौटते Axiom-4 मिशन के लाइव टेलीकास्ट को देखने के लिए सीएसआईआर ऑडिटोरियम में उपस्थिति हुए।
3:05 PM, 15 Jul
अंतरिक्ष से वापसी का वीडियो आया सामने
Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में 18 दिन बिताने के बाद, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अब पृथ्वी की ओर लौट रहा है। Axiom Space ने वीडियो शेयर किया है। जिसमें ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और अन्य लोग दिख रहे हैं।
3:09 PM, 15 Jul
धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला
18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताने के बाद जैसे ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम पृथ्वी पर सकुशल लौटे, लखनऊ स्थित उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। घर में जश्न और गर्व का माहौल देखने को मिला।
3:13 PM, 15 Jul
प्रशांत महासागर में सकुशल उतरे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 की टीम
ऐतिहासिक क्षण में, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की टीम 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताने के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए प्रशांत महासागर में सकुशल लैंड कर गई।
3:16 PM, 15 Jul
अंतरिक्ष से लौटे भारत के सपूत, तिरंगा लहराकर देश ने किया स्वागत
जैसे ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की टीम अंतरिक्ष से सकुशल पृथ्वी पर लौटी, पूरे देश में गर्व और उल्लास की लहर दौड़ गई। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा लहराकर और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाया।
हर चेहरे पर गर्व की चमक थी और दिलों में गर्व की गूंज। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने शुभांशु शुक्ला की इस उपलब्धि को पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
3:21 PM, 15 Jul
लखनऊ में परिवारवालों ने केक काटकर मनाया जश्न
18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में सफलतापूर्वक बिताने के बाद जैसे ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी पूरी टीम पृथ्वी पर सकुशल लौटी, उनके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवारवालों ने इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न केक काटकर मनाया बेहतर
3:28 PM, 15 Jul
शुभांशु शुक्ला को पीएम मोदी ने दी ऐतिहासिक मिशन की बधाई
अंतरिक्ष में 18 दिन बिताने के बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की टीम की धरती पर सुरक्षित वापसी ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। इस ऐतिहासिक पल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
"मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से सकुशल पृथ्वी पर लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने साहस, समर्पण और दूरदर्शिता से एक अरब से भी अधिक सपनों को प्रेरणा दी है। यह उपलब्धि हमारे 'गगनयान' मानव अंतरिक्ष मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।"
3:48 PM, 15 Jul
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सकुशल वापसी पर उनकी मां आशा शुक्ला ने कहा,
"उत्साह की कोई सीमा नहीं है, हमें बहुत गर्व है। शुरुआत में डर लग रहा था... आने वाली पीढ़ी को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।"
3:51 PM, 15 Jul
यह देश के लिए गर्व का क्षण: डॉ. जितेंद्र सिंह
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के नेतृत्व में Axiom-4 मिशन की टीम धरती पर सकुशल वापसी पर केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि, 'यह वास्तव में दुनिया के लिए गर्व का क्षण है और भारत के लिए गौरव का पल है, क्योंकि उसका एक बेटा एक सफल अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर वापस लौट रहा है...'
3:55 PM, 15 Jul
Axiom-4 की टीम को रिकवरी व्हीकल में पहुंचाया गया
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 की टीम को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 18 दिन बिताने के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से सुरक्षित पृथ्वी पर लौटने के बाद रिकवरी व्हीकल में पहुंचाया गया।
4:21 PM, 15 Jul
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शुभांशु शुक्ला के पिता से बातचीत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष से सकुशल पृथ्वी पर लौटने के बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला से फोन पर बातचीत की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने शुभांशु की वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि "पूरा देश आपके बेटे पर गर्व महसूस कर रहा है।"
उन्होंने शंभू दयाल शुक्ला को बधाई देते हुए कहा कि शुभांशु शुक्ला की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक गौरवशाली क्षण है।
4:22 PM, 15 Jul
बेटे की सुरक्षित वापसी पर भावुक हुए शुभांशु शुक्ला के पिता
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की टीम 18 दिनों के अंतरिक्ष प्रवास के बाद जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती पर सकुशल लौटे, तो उन्हें ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से निकालकर रिकवरी वाहन में ले जाया गया।
इस भावुक पल पर उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, अब बस उससे मिलने की जल्दी है... हम उसकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे थे...।
4:28 PM, 15 Jul