गे रिश्तों पर बनी 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान और जितेंद्र का लिप किस
नई दिल्ली। एक्टर आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड में आ गया है। आयुष्मान खुराना फिल्म में गे का किरदार कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार एक-दूसरे से प्यार करते दिख रहे हैं, दोनों के बीच किस सीन भी है।

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' आयुष्मान खुराना और भूमि पेडणेकर की 207 में आई फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' का सीक्वल है। 'बधाई हो' के बाद इस फिल्म में फिर एक बार आयुष्मान, नीना गुप्ता और गजराज राव के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में मनु ऋषि और सुनीता राजवार भी अहम भूमिकाओं में हैं। भूमि पेडनकर भी मेहमान भूमिका में हैं।
फिल्म को हितेश कैवल्य ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और आनंद एल रॉय कर रहे हैं। ये फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications