श्रेया घोषाल ने बेटे को दिया जन्म, फैंस को खुशखबरी देते हुए शेयर किया मां बनने का अनुभव
श्रेया घोषाल ने बेटे को दिया जन्म, फैंस को खुशखबरी देते हुए शेयर किया मां बनने का अनुभव
मुंबई, 22 मई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने 22 मई की दोपहर बेटे को जन्म दिया है। श्रेया घोषाल और पति शिलादित्य एम घर आए इस नन्हें मेहमान की खुशी सेलिब्रेट कर रहे है। सिंगर ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को अपनी इस खुशी में शामिल करते हुए इंस्टाग्राम पर खुद ये खुशखबरी सुनाई है। श्रेया घोषाल ने इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए पहली बार मां बनने का अनुभव शेयर किया है।

मार्च महीने में श्रेया घोषाल ने बेबी बंप फ्लांट करते हुए शेयर की थी फोटो
बता दें मार्च महीने में श्रेया घोषाल में अपने प्रेगेंसी की एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो बेबी बंप फ्लांट करते हुए नजर आ रही थी। इस पोस्ट के जरिए श्रेया ने पोस्ट लिखी थी बेबी श्रेयादित्य आने वाला है। शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ इस खबर को साझा कतरे हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रहे है। हमें खुद को जीवन के इस नए अध्याय के लिए तैयार कर रहे हैं जिसके लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'

खुशखबरी देते हुए 36 साल में मां बनने का शेयर किया अनुभव
शनिवार को दोपहर मां बनने के बाद 36 वर्षीय श्रेया घोसाल ने फैंस को ये खुशखबरी सुनाते हुए एक पोस्ट लिखी जिसमें श्रेया ने लिखा, "भगवान ने आज दोपहर में हमें एक बेबी बॉय के रूप में अनमोल आशीर्वाद दिया है। यह एक ऐसा इमोशन है जिसे पहले मैंने कभी महसूस नहीं किया गया। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं। हमारी इस खुशी के लिए आपके अनगिनत आशीर्वाद और दुआओं के लिए धन्यवाद।" इसके साथ श्रेया घोषाल ने हार्ट और नमस्कार का इमोजी पोस्ट किया है।

बधाई दे रहें हैं गायक, बच्चे की फोटो देखने के लिए बेताब हुए फैंस
36 वर्षीय गायिका श्रेया घोषाल जिनकी आवाज के लाखों फैंस है वो सोशल मीडिया पर सिंगर को शुभकामनाएं दे रहे है और श्रेया के बेबी की एक झलक देखने के लिए बेताब हो रहे है। श् सिंगर-कंपोजर शेखर रविजानी ने लिखा, 'बधाई!!! बहुत सारा प्यार।' सिंगर नीति मोहन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत बहुत बधाई। यह बेहद अच्छी खबर है। उम्मीद है कि आप और बेबी स्वस्थ होंगे। बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं। श्रेया ने मार्च में अपनी एक बेबी बंप वाली तस्वीर के साथ प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। अप्रैल में उन्होंने कुछ और फोटोज शेयर किए थे। सिंगर के दोस्तों ने उनके लिए सरप्राइज बेबी शॉवर वीडियो कॉल के जरिए अयोजित किया था।

श्रेया ने छह साल पहले अपने बचपन के दोस्त से रचाई थी शादी
श्रेया घोषाल की शादी को छह साल पहले अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी । 5 फरवरी 2015 को 37 वर्षीय शिलादित्य मुखोपाध्याय से बंगाली रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई थी। शिलादित्य एक इंजीनियर हैं। दोनों ने शादी करने से पहले एक दूसरे को करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

श्रेया घोसाल का करियर
श्रेया घोषाल ने 2019 की फिल्म "कलंक" से "घर मोरे परदेसिया", 2018 की "धड़क" का शीर्षक ट्रैक, "बाजीराव मस्तानी" (2015) से "दीवानी मस्तानी" और "बैरी पिया" सहित कई लोकप्रिय गीत गाए हैं। श्रेया घोषाल ने "देवदास" फिल्म जो 2002 में आई थी उसके लिए गाना गा कर अपने करियर की शुरूआत की थी। श्रेया की मधुर आवाज के लाखों दिवानें हैं।












Click it and Unblock the Notifications