'ये सब लीक कैसे हुआ', गर्लफ्रेंड गौरी के साथ शादी पर अब ये क्या बोले आमिर खान, बताया क्यों छिपाई थी ये बात

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने आखिरकार उन अफवाहों पर मुहर लगा दी है, जिसने पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाया हुआ था। आमिर खान अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इंटरनेट पर शादी की खबरें और तारीख वायरल होने के बाद, आमिर खान ने 'वैराइटी इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ी है। हालांकि आमिर इस बात से थोड़े हैरान भी दिखे कि उनकी शादी की प्लानिंग मीडिया में लीक कैसे हो गई।

इंटरव्यू के दौरान जब आमिर से उनकी शादी को लेकर मचे बवाल पर पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मेरी शादी की ये जानकारी कैसे लीक हो गई। आजकल कुछ भी छिपाकर रख पाना नामुमकिन है।" आमिर ने आगे सेलिब्रिटीज की पर्सनल लाइफ में लोगों की जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी पर भी हैरानी जताई और कहा कि लोगों को हमारे काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

Aamir khan third wedding

कैसे शुरू हुई थी दोनों के प्यार की चर्चा?

दरअसल, कुछ समय पहले आमिर खान और गौरी स्प्रैट को एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के सिलसिले में साथ देखा गया था। बस फिर क्या था, दोनों की कुछ तस्वीरों को इंटरनेट पर इस तरह पेश किया गया जैसे दोनों के बीच कोई गुपचुप खिचड़ी पक रही हो। अफवाहें तो यहां तक उड़ने लगीं कि दोनों ने विदेश में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे भी ले लिए हैं।

Aamir Khan Emotional: बेटे की फिल्म देखते-देखते रो पड़े आमिर खान, गर्लफ्रेंड ने संभाला तो वायरल हो गया Video!
Aamir Khan Emotional: बेटे की फिल्म देखते-देखते रो पड़े आमिर खान, गर्लफ्रेंड ने संभाला तो वायरल हो गया Video!

5 जुलाई को बेहद सादगी से होगी आमिर खान की तीसरी शादी

अगर आप सोच रहे हैं कि बॉलीवुड के इस बड़े सुपरस्टार की शादी में कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन या तामझाम होने वाला है, तो आप गलत हैं। आमिर खान ने अपनी वेडिंग प्लानिंग का खुलासा करते हुए बताया, यह पूरी तरह से एक पर्सनल और प्राइवेट अफेयर होगा। हम कोई ग्रैंड वेडिंग नहीं कर रहे हैं। घर पर ही दोनों परिवारों और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी। हम दोनों ही इसे बहुत बेसिक रखना चाहते हैं।

Aamir khan third wedding

कौन हैं आमिर खान की दुल्हनिया गौरी स्प्रैट?

आमिर खान की होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट बेंगलुरु से ताल्लुक रखती हैं और वेलनेस व ब्यूटी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वो मशहूर सैलून चेन 'BBlunt' की पार्टनर और डायरेक्टर भी हैं। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों दोबारा मिले और उनका यह रिश्ता प्यार में बदला। आमिर ने गौरी को अपने जीवन में एक 'ब्लेसिंग' बताया है।

किरण राव और रीना दत्ता से अलग होने के बाद यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। आमिर ने कुछ समय पहले नवभारत टाइम्स से बातचीत में इमोशनल होते हुए कहा था, "मुझे लगता है अब जाके मैं मुकम्मल हुआ हूं। तो फैंस के लिए खबर पक्की है आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+