मां बनने जा रहीं श्रेया घोषाल ने मनाया मां का 60वां बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर लिखा बेहद प्यारा मैसेज

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल जल्दी ही मां बनने वाली है। इन दिनों में काम से दूर घर पर ही समय बिता रही हैं। घर पर रहते हुए वो माता-पिता को भी खूब समय दे रही हैं। श्रेया ने अपनी मां शर्मिष्ठा घोषाल का 60वां जन्मदिन मनाया है। मंगलवार को उन्होंने मां के बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही एक मैसेज भी अपनी मां के लिए लिखा है।

 अब आप नानी बनने वाली हो

अब आप नानी बनने वाली हो

श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें वो अपनी मां को केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं। श्रेया की मां के अलावा उनके पिता बिश्वजीत घोषाल भी तस्वीर में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रेया ने लिखा- ये मां का 60वां बर्थडे. वो इतनी उम्र की लगती नहीं हैं ना? मेरी प्यारी मां.. तुम हमेशा स्वस्थ और खुश रहो। ताकि हम एक दूसरे को यूंही प्यार करते रहें। और हां... अब तो तुम जल्दी ही नानी भी बनने वाली हो।

हाल ही में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

हाल ही में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

श्रेया घोषाल ने इसी महीने 4 मार्च को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर दी थी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि बेबी श्रेयादित्य आने वाला है। शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ इस खबर को साझा करते हुए बहुत खुश हूं। आप सभी अपना प्यार और दुआएं आने वाले मेहमान को दें। श्रेया ने 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को 10 सा ल से ज्यादा वक्त तक डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के छह साल बाद अब श्रेया मां बनने जा रही हैं।

कई हिट गाने गा चुकी हैं श्रेया

कई हिट गाने गा चुकी हैं श्रेया

हिन्दी फिल्मों में श्रेया गायक के तौर पर अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। पश्चिम बंगाल में जन्मीं श्रेया घोषाल सबसे पहले चर्चा में साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के लिए गाकर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने 'डोला रे' गाना गया, जो खूब हिट हुआ। इसके बाद उन्होंने लगातार हिट गाने दिए हैं। हिंदी गानों के अलावा बंगाली और दूसरी भाषाओं में भी श्रेया गा चुकी हैं। श्रेया को 26 साल की उम्र में गायकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

सुहाना खान ने खिड़की पर खड़े होकर खास अंदाज में दिए पोज, दोस्त ने किया मजेदार कमेंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+