सुहाना खान ने खिड़की पर खड़े होकर खास अंदाज में दिए पोज, दोस्त ने किया मजेदार कमेंट

सुहाना खान ने खिड़की पर खड़े होकर खास अंदाज में दिया पोज, दोस्त ने किया मजेदार कमेंट

न्यूयॉर्क। फिल्म स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। वहां रहकर वो अपनी पढ़ाई कर रही है। सुहाना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसके चलते देश से दूर रहने के बावजूद उनकी चर्चा होती रहती हैं। एक बार फिर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वो अपने दो दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। सुहाना के पोज देने के अंदाज पर फैंस के साथ-साथ उनके दोस्तों ने भी कमेंट किए हैं।

 दोस्त ने किया कमेंट- स्टनिंग

दोस्त ने किया कमेंट- स्टनिंग

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ की ये तस्वीरें शेयर की हैं। सुहाना इसमें पर्पल कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वो दोस्त के साथ हैं तो एक में खास अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। धूप में खड़ी सुहाना की ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। उनके फैंस तो इस पर कमेंट कर ही रहे हैं। उनके दोस्त ने भी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- 'सो सो स्टन‍िंग'

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सुहाना

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सुहाना

सुहाना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पर तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दी थीं। सुहाना खान ने लंदन से ग्रेजुएशन किया था। जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया है। सुहाना वहां फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान सुहाना ने काफी वक्त मुंबई में गुजारा था। अब वो फिर से अपनी पढाई पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क में हैं।

फिल्मों में जल्दी ही हो सकती है सुहाना की एंट्री

सुहाना खान भी अपने पिता की तरह जल्दी ही फिल्मों में आ सकती हैं। सुहाना एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करा चुकी हैं। शाहरुख खान ने कुछ समय पहले कहा था कि अगर सुहाना फिल्मों में आना चाहेंगी तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पहले अपनी पढ़ाई पूरी करना होगी। माना जा रहा है कि न्यूयॉर्क से लौटने के बाद वो फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं। हालांकि वो एक्टिंग की ओर जाएंगी या किसी और फील्ड में, इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की बेटी सुहाना की दोस्तों के साथ पार्टी, तस्वीरें वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+