Shraddha Murder: श्रद्धा को कत्ल करने के बाद इस्तेमाल हुआ कई गुना ज्यादा पानी,मीटर रीडिंग और 300 रुपए हैं अहम

'शव काटते वक्त बाथरूम का नल खुला था ताकी...',पानी के बिल से खुल सकता है श्रद्धा हत्याकांड का राज!

श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आए दिए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्या करने के बाद उसके शव को काटने के लिए बाथरूम में ले गया था। शव को काटने के दौरान और शरीर को हैक करने, खून के धब्बे साफ करने के लिए उसने लगातार नल और शावर का पानी चालू रखा था। जिससे उस महीने उसका पानी का बिल आया था। दिल्ली में किसी दो लोगों के फ्लैट से पानी का बिल आना असामान्य बात है क्योंकि दिल्ली में आमतौर पर 20,000 लीटर पानी हर महीने फ्री है, इसके बावजूद आफताब अमीन पूनावाला का 300 रुपये पानी का बिल बकाया था। ये एंगल केस में जांच को नया मोड़ दे सकती है।

फ्लैट के केयरटेकर ने खोले राज

फ्लैट के केयरटेकर ने खोले राज

बता दें कि आफताब पूनावाला ने 15 मई को श्रद्धा की हत्या से तीन दिन पहले मकान किराया पर लिया था। आफताब पूनावाला की पहली मंजिल के फ्लैट के केयरटेकर राजेंद्र कुमार ने कहा, आफताब पूनावाला का पानी का बिल बकाया है। पानी का बिल आना, असामान्य था क्योंकि तीन मंजिला इमारत के किसी अन्य किराएदारों ने पहले कभी पानी के बिल का भुगतान नहीं किया था, और घर की कुल खपत हमेशा मुफ्त पानी के लिए 20,000 लीटर की सीमा से कम ही होती है। ह स्पष्ट नहीं है कि पूरी इमारत में तीन फ्लैटों में से प्रत्येक के लिए एक कनेक्शन या अलग-अलग पानी के मीटर थे या नहीं। लेकिन 300 रुपये पानी का बिल आने का मतलब है कि 20 हजार से लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया गया था।

'आफताब पूनावाला को देना था 300 रुपये पानी का बिल...'

'आफताब पूनावाला को देना था 300 रुपये पानी का बिल...'

राजेंद्र कुमार ने कहा, ''पूनावाला को पानी के बिल के लिए 300 रुपये का बिल लंबित था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूनावाला ने अपनी प्रेमिका के शरीर को बाथरूम में काटा था। इसलिए मुझे शक है कि उसने खून साफ करने के लिए इन सभी महीनों में सबसे अधिक पानी का इस्तेमाल किया होगा। जितनी देर उसने बाथरूम में शव को रखा था, उसके बाथरूम का नल और शावर चलता रहा होगा।''

'हत्या के बाद अधिक पानी का हुआ इस्तेमाल

'हत्या के बाद अधिक पानी का हुआ इस्तेमाल

जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर हिन्दुस्तान टाइम्स को कहा कि केस की जांच कर रही टीम को इस बारे में पता है। वह इस संभावना पर गौर कर रहे है कि अपराध के बाद पूनावाला ने अपने फ्लैट को साफ करने के लिए अतिरिक्त पानी का इस्तेमाल किया। चूंकि पूनावाला ने खुलासा किया कि श्रद्धा के शरीर को काटते वक्त उन्होंने बाथरूम में पानी का नल चालू रखा था, हम इस अतिरिक्त पानी के उपयोग के एंगल की जांच क रहे हैं।''

'पैसों को लेकर हुए झगड़े के बाद श्रद्धा की हत्या की...'

'पैसों को लेकर हुए झगड़े के बाद श्रद्धा की हत्या की...'

पूनावाला ने पुलिस को बताया है कि उसने मई में श्रद्धा की हत्या की थी। शरीर के 35 टुकड़े करने में दो दिनों का वक्त लगा था। शवों को उसने लगभग तीन महीने तक रेफ्रिजरेटर में रखा था और धीरे-धीरे करके दिल्ली के जंगलों में फेंका था। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, 18 मई को रात करीब 8-9 बजे पैसों को लेकर हुए झगड़े के बाद श्रद्धा की हत्या की थी। श्रद्धा और आफताब जब मुंबई में थे, तब से ही उनके रिश्ते में समस्याएं थीं। इसलिए वो दिल्ली चले आए थे, पहले वो अपने दोस्त के घर कुछ दिन रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+