श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब के फ्लैट से मिली एक आरी, जानिए अब तक क्या-क्या सबूत मिले हैं?

श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब के फ्लैट से मिली एक आरी, जानिए अब तक क्या-क्या सबूत मिले हैं?

Shraddha murder case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड केस में अभी तक सबूतों का अभाव है। पुलिस को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के छत्तरपुर के किराए के फ्लैट से एक आरी मिली है। अब पुलिस को शक है कि आफताब अमीन पूनावाला ने इसी छोटी कुल्हाड़ी से ही अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वाकर के शरीर के 35 टुकड़े किए होंगे। करीब तीन दिन पहले पुलिस ने आफताब के घर से तलाशी के बाद आरी बरामद की थी। सूत्रों ने कहा कि जब तक फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि आरी का इस्तेमाल जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए किया गया था या नहीं।

पुलिस के पास सबूतों का अभाव

पुलिस के पास सबूतों का अभाव

आफताब अमीन पूनावाले के कबूलनामे के मिलते-जुलते पुलिस को फिलहाल ज्यादा सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस जांच में सबूत के तौर पर शरीर का कोई बड़ा टुकड़ा नहीं मिला है। श्रद्धा वाकर का सिर नहीं बरामद नहीं हुआ है। जांचकर्ताओं ने पास के जंगलों से हड्डियों के 13 टुकड़े बरामद किए और फ्लैट में कुछ खून के धब्बे पाए लेकिन अभी तक निर्णायक रूप से यह साबित करना बाकी है कि पाए गए टुकड़े और खून के धब्बे श्रद्धा वाकर के ही हैं।

पुलिस ने सभी धारदार हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है

पुलिस ने सभी धारदार हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है

पुलिस ने कहा कि जब्त की गई आरी बढ़ई द्वारा लकड़ी काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आरी की तरह दिखती है। हालांकि, जब आफताब घर में रहने लगा तो वहां कोई फर्नीचर या मरम्मत का काम नहीं चल रहा था और यही वजह है कि शक की सुई आरी और अन्य धारदार हथियारों पर जा रही है। पुलिस ने सभी धारदार हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना ​​है कि आरी की बरामदगी जांच में कुछ सफलता दिला सकती है, क्योंकि एक साधारण चाकू से शरीर के किसी भी हिस्से को काटना असंभव है।

श्रद्धा की हत्या के बाद फोन को OLX पर बेचा

श्रद्धा की हत्या के बाद फोन को OLX पर बेचा

साकेत कोर्ट ने पुलिस को आफताब का नार्को टेस्ट कराने की भी इजाजत दे दी है। इस बीच पुलिस आफताब को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ले जाएगी, जहां उसने श्रद्धा की हत्या करने से पहले उसके साथ ट्रैवल किया था। पुलिस अब उन ठिकानों की भी जांच करेगी। इससे पहले रिपोर्टों से पता चलता है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसका फोन OLX वेबसाइट पर बेच दिया और पिछले कुछ महीनों में कई सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था।

पुलिस को आफताब ने अब-तक क्या-क्या बताया है?

पुलिस को आफताब ने अब-तक क्या-क्या बताया है?

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आफताब पूनावाला ने पुलिस को बताया कि उसने 18 मई की शाम को गुस्से में आकर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर का गला घोंट दिया था। दोनों का महाराष्ट्र से दिल्ली जाने को लेकर झगड़ा हो गया था। पूनावाला ने पुलिस को स्पष्ट रूप से बताया कि उसने छह महीने पहले श्रद्धा वाकर की हत्या की, उसके शरीर को दो दिनों तक कम से कम 35 टुकड़ों में काट दिया, उन्हें लगभग तीन महीने तक रेफ्रिजरेटर में रखा और शरीर के अंगों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया। दक्षिण दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शवों के टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने बाद में कहा कि दंपति ने छतरपुर में फ्लैट में रहने के तीन दिन बाद 18 मई को पैसों को लेकर झगड़ा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+