'श्रद्धा ने एक बार मारपीट के बाद मदद भी मांगी थी, वो पति-पत्नी की तरह थे', अब EX-बॉस ने खोले कई राज

'श्रद्धा ने एक बार मारपीट के बाद मदद भी मांगी थी, वो पति-पत्नी की तरह थे', अब EX-बॉस ने खोले कई राज

Shraddha Walkar Murder case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब श्रद्धा के पूर्व बॉस करण भक्की ने दावा किया है कि श्रद्धा और आफताब अमीन पूनावाला एक अब्यूसिव रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कहा है कि श्रद्धा आफताब के साथ एक अपमानजनक रिश्ते में थीं। करण भक्की का दावा है कि जब आफताब ने बार 2020 में श्रद्धा के साथ मारपीट की थी तो उन्होंने एक बार उनकी मदद भी मांगी थी। उन्होंने कहा कि आफताब को श्रद्धा पति कहती थी। आफताब को 14 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

'हमें बताया गया था कि श्रद्धा और आफताब शादीशुदा हैं'

'हमें बताया गया था कि श्रद्धा और आफताब शादीशुदा हैं'

इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान श्रद्धा के पूर्व बॉस करण भक्की ने कहा कि आफताब पूनावाला ने नवंबर 2020 में श्रद्धा के साथ मारपीट की थी। वह एक अब्यूसिव रिलेशनशिप में रह रही थी। हमें तो यही बताया गया था कि श्रद्धा और आफताब शादीशुदा थे।

'श्रद्धा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी'

'श्रद्धा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी'

करण ने बताया, "जब श्रद्धा मुझे नवंबर 2020 में हुई घटना के बारे में बताया, तो वह उसे पति कहती थी। और हम यही जानते थे किए वह शादीशुदा थी।" 2020 की एक घटना के बारे में बात करते हुए, करण ने कहा, "श्रद्धा का पूरा चेहरे पर चोट के निशाना थे। उसकी गर्दन पर भी बड़े निशान थे।" उन्होंने कहा कि घटना के बाद श्रद्धा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन फिर आफताब ने माफी मांगी थी। जिसके बाद श्रद्धा उसके पास वापस चली गईं। आफताब मे उस वक्त कहा था कि वह ऐसी घटना को दोबारा नहीं दोहराएंगे।

आफताब के माता-पिता ने भी किया था हस्तक्षेप

आफताब के माता-पिता ने भी किया था हस्तक्षेप

श्रद्धा के पूर्व बॉस ने कहा कि जब यह मारपीट वाली घटना हुई, तो आफताब के माता-पिता ने भी हस्तक्षेप किया था और कहा कि वह उस फ्लैट से बाहर निकाल दिए जाएंगे, जिसमें दोनों रह रहे थे। इस घटना के बाद श्रद्धा मदद के लिए पूर्व बॉस के पास गई थी। पूर्व बॉस ने श्रद्धा के लिए आवास खोजने में मदद करने की कोशिश की थी। करण भक्की ने कहा कि उन्होंने कुछ समय के लिए अपने घर पर भी रहने का ऑफर दिया था।

करण ने कहा, श्रद्धा बहुत खुश रहने वाली लड़की थी

करण ने कहा, श्रद्धा बहुत खुश रहने वाली लड़की थी

करण ने कहा कि उन्होंने श्रद्धा के साथ 2020 से मार्च 2021 तक काम किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा बहुत खुश रहने वाली लड़की थी। वह ऑफिस में हमेशा काम के लिए इधर से उधर करती रहती थी। इससे पहले श्रद्धा के कई दोस्तों ने भी आफताब के मारपीट करने वाली बात को बताया है। इससे पहले श्रद्धा के दोस्त लक्ष्मण नादर ने इंडिया टुडे को बताया था कि उनके और आफताब के बीच कई बार लड़ाई-झगड़े होते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+