गर्लफ्रेंड के 35 टुकड़े करने वाला आफताब लॉकअप में 24 घंटे कैमरे की निगरानी में, सोते हुए तस्वीर आई सामने

गर्लफ्रेंड के 35 टुकड़े करने वाला आफताब लॉकअप में 24 घंटे कैमरे की निगरानी में, सोते हुए तस्वीर आई सामने

Shraddha Murder Case: दिल्ली का श्रद्धा हत्याकांड सुर्खियों में बना हुआ है। दिल्ली के महरौली में रहने वाला आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Ameen Poonawala), जिसने कथित तौर पर अपनी लिव-इन गर्लफ्रेंड श्रद्धा की 18 मई को गला घोंट कर हत्या कर दी। उसके बाद श्रद्धा के शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और दिल्ली के अलग-अलग जंगलो में फेंक दिया। आफताब अमीन पूनावाला फिलहाल पांच दिनों की पुलिस कस्टडी में है, इस दौरान आफताब को लॉक-अप में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक लॉक-अप में 24/7 आफताब कैमरे की निगरानी में है। कंबल ओढकर उसकी सोते हुए तस्वीर सामने आई है।

महरौली पुलिस लॉकअप में है आफताब

महरौली पुलिस लॉकअप में है आफताब

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 28 साल का आफताब पुलिस स्टेशन के सेल में लेटा हुआ है। आफताब फिलहाल साउथ दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में एक अन्य कैदी के साथ लॉक-अप में है। दो-तीन पुलिसकर्मी ठीक बाहर बैठे उस पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारी भी सेल के बाहर मंडराते नजर आ रहे हैं, जहां उन्हें कोर्ट के अगले आदेश तक पांच दिनों तक रखा जाएगा

रात को 2 बजे शव के टुकड़े जाता था फंकने

रात को 2 बजे शव के टुकड़े जाता था फंकने

आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर झगड़े के बाद 18 मई को अपनी लिव-इन-पार्टवर श्रद्धा वाकर का गला घोंट दिया था। गूगल पर सर्च करने के बाद उसने उसके शरीर के टुकड़े किए और उसके टुकड़े को 300 लीटर का फ्रिज खरीद, उसमें स्टोर किया। 18 दिनों वह रात को 2 बजे निकलता था और एक-एक कर शरीक के टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग जंगलों में फेंकने जाता था।

शादी का दबाव बना रही थी श्रद्धा

शादी का दबाव बना रही थी श्रद्धा

श्रद्धा और आफताब की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों मुंबई के रहने वाले हैं और वहीं एक साथ काम भी करते थे। अप्रैल या मई में दोनों मुंबई से दिल्ली चले आए थे। दिल्ली आने के बाद श्रद्धा आफताब पर शादी का दबाव बना रही थी। दोनों के बीच कई दिनों से लड़ाई हो रही थी। श्रद्धा परिवार के इच्छा के विरुद्ध दिल्ली आफताब के साथ रहने आई थी।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

कैसे हुआ मामले का खुलासा

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब श्रद्धा की एक दोस्त ने श्रद्धा के भाई को बताया कि उसका मोबाइल फोन दो महीने से अधिक समय से बंद है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट भी अन-एक्टिव है। नवंबर में श्रद्धा के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। विकास मदान वालकर भी 8 नवंबर को उसकी जांच करने के लिए दिल्ली पहुंचे और आफताब के अपार्टमेंट में ताला लगा हुआ देखकर किडनैपिंग का केस दर्ज किया।

श्रद्धा के शरीर के सारे अंग अभी तक नहीं हुए बरामद

श्रद्धा के शरीर के सारे अंग अभी तक नहीं हुए बरामद

पुलिस ने कहा कि जब आफताब पूनावाला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया तो उसने कबूल किया। हालांकि श्रद्धा के शरीर के सभी अंग नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आफताब की सर्च हिस्ट्री से पता चला कि उसने खून के धब्बे साफ करने और सबूतों को नष्ट करने के तरीके गूगल से पता किया। वह कथित तौर पर एक सीरियल किलर पर आधारित क्राइम थ्रिलर "डेक्सटर" से भी प्रेरित था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+