Shraddha Case : आफताब की मदद से उसकी फैमिली ने 15 दिन पहले छोड़ा मुंबई के पास वाला घर, जाने से पहले क्या कहा ?
Shraddha-Aftab Case : आफताब की मदद से फैमिली ने 15 दिन पहले छोड़ा मुंबई के पास का घर। Shraddha Case aftab helped family to leave home near mumbai 15 days before
Shraddha-Aftab Case में आफताब की फैमिली ने उसकी मदद से 15 दिन पहले मुंबई के पास का घर छोड़ा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक आफताब का परिवार 15 दिन पहले मुंबई के पास स्थित अपना घर छोड़कर चला गया। आफताब ने फैमिली को घर छोड़कर जाने में मदद की। 26 साल की श्रद्धा और आफताब डेटिंग ऐप बंबल के जरिए संपर्क में आए थे।

अपने घर ही था आफताब
लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का परिवार करीब एक पखवाड़े पहले मुंबई के पास स्थित अपना घर छोड़कर चला गया। पड़ोसियों ने बताया कि आफताब ने परिवार को घर छोड़कर दूसरी जगह जाने में मदद करने के लिए अपने घर पर ही था।
शादी का दबाव बना रही थी श्रद्धा
बता दें कि 28 वर्षीय आफताब पर अपने लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर दिल्ली के घर में हत्या का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा शादी करने का दबाव बना रही थी। हत्या के बाद श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर 18 दिनों में बॉडी पार्ट्स अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाए गए। आफताब को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि उसने जघन्य हत्या करना स्वीकार कर लिया है।
हत्याकांड के बाद सदमे में है सोसायटी के लोग
आफताब के परिवार के पड़ोसियों ने कहा कि हाल ही में वह अपने घर आया और वह "काफी सामान्य" बर्ताव कर रहा था। उन्होंने यह भी बताया है कि वे श्रद्धा को जानते हैं जो कई बार आफताब के घर आ चुकी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट में हाउसिंग सोसाइटी के चेयरमैन रामदास केवट ने कहा, "आफताब का परिवार इस सोसाइटी में करीब 20 साल से रह रहा है. वह यहीं बड़ा हुआ है।" उन्होंने कहा कि हत्याकांड के बाद वे गहरे सदमे में हैं।
घर छोड़ने से पहले क्या बोले आफताब के पिता
रिपोर्ट के मुताबिक आफताब के पिता मुंबई में काम करते हैं। पड़ोसियों का कहना है कि जब उन्होंने पूछा कि वे घर छोड़ कर क्यों जा रहे हैं, तो पिता ने कहा कि वे मुंबई जा रहे हैं। सोसायटी के सचिव अब्दुल्ला खान ने कहा, "आफताब के छोटे भाई को हाल ही में मुंबई में नौकरी मिली है। जब मैंने उसके पिता से पूछा कि वे क्यों जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि चूंकि वह और उसका छोटा बेटा दोनों मुंबई में काम करते हैं, इसलिए शहर में शिफ्ट हो रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications