ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक ने फिर दाखिल की जमानत याचिका

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ने मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है। इस याचिका में शौविक ने सुप्रीम कोर्ट के पिछले महीने दिए गए फैसले को आधार बनाया है। एक महीने पहले कोर्ट ने शौविक की जमानत अर्जी को ख़ारिज कर दिया था। शौविक को ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्व्रारा गिरफ्तार किया गया था।

Showik Chakraborty, brother of Rhea Chakraborty files fresh bail application in Special NDPS Court

शौविक के वकील सतीश मानशिंदे के द्वारा दायर नई जमानत अर्जी में कहा गया है कि बयानों को अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद स्वीकार्य सबूत नहीं माना जा सकता है। सभी बयान एनडीपीएस एक्ट की धारा 67 के तहत दर्ज किए गए हैं और आरोपियों के बयानों को ट्रायल के दौरान इकबालिया बयान के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। बता दें कि, शौविक की जमानत याचिका सेशन कोर्ट और बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिजेक्ट कर दी थी।

दरअसल इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एनसीबी अधिकारियों के सामने दिए गए बयानों को कबूलनामा नहीं माना जा सकता और ये किसी की गवाही का आधार नहीं हो सकता। बता दें कि, इसी मामले में रिया सहित दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को कोर्ट ने 7 अक्टूबर को जमानत दे दी थी। शौविक का नाम ड्रग्स डीलरों की लिस्ट में शामिल था और सुशांत सिंह राजपूत तक भी शौविक द्वारा ड्रग्स पहुंचाया गया था। इस कारण से उसे जमानत नहीं मिल रही है।

बता दें कि ड्ग्स को लेकर चैट सामने आने के बाद एनसीबी ने रिया से कई दिनों तक पूछताछ की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रिया करीब एक महीने तक जेल में रहीं थीं। 6 अक्टूबर को उनकी न्यायिक हिरासत खत्म हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+