अब बार डांसरों पर लुटाए जा रहे हैं नकली नोट, प्लास्टिक के सिक्के और फूल
जो डांस बार में आते हैं वो भी डांसरों पर नोट बरसाने के बजाए फूलों और नकली नोट बरसा रहे हैं। शहर के डांस बारों को नई नियमावली के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है।
मुंबई। डांस बारों में आने वाले लोग बार बालाओं पर नकली नोट, प्लास्टिक के सिक्के और फूल बरसा रहे हैं। आप इसको नोटबंदी से जोड़कर ना देखिएगा क्योंकि राज्य सरकार की तरफ से डांसरों पर नोट उड़ाने से सख्त मना किया गया है। आपको बता दें कि अगस्त में राज्य सरकार ने डांस बार में डांसरों पर नोट बरसाने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले की आलोचना की थी। इस फैसले के बाद से शहर में कुछ ही डांस बार खुलते हैं और वह दिन में बस एक घंटे के लिए। ऐसे में जो डांस बार में आते हैं वो भी डांसरों पर नोट बरसाने के बजाए फूलों और नकली नोट बरसा रहे हैं। शहर के डांस बारों को नई नियमावली के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है।
डांस बार मालिक खुद कर रहे हैं मना
होटल के मालिक और डांस बार के मालिक ग्राहकों को खुद मना कर रहे हैं कि वो बार बालाओं पर नोट ना उड़ाए क्योंकि इससे कानून का उल्लंघन होगा और पुलिस भी आ सकती है। 8000 से ज्यादा बार्स और रेस्ट्रॉन्ट्स के संगठन अहर के अध्यक्ष आदर्श शेट्टी ने बताया, 'संगठन के सभी सदस्य अपने ग्राहकों को नोट की बारिश करने से बचने की सलाह दे रहे हैं। हममें से कुछ लोग फूल बरसाने का सुझाव दे रहे हैं और अधिकतर ग्राहक इस सुझाव को मान रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications