योग से इलाज के लिए विदेशियों को शॉर्ट टर्म वीजा देगी मोदी सरकार

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से ठीक पहले केंद्र सरकार ने योग में रुचि रखने वाले दुनियाभर के विदेशी नागरिकों के लिए नई सुविधा दिया है। जी हां केंद्रीय गृह मंत्रालय ने टूरिस्‍ट वीजा और ई-टूरिस्‍ट वीजा में अल्‍पकालीन योग कार्यक्रम शामिल करने का निर्णय लिया है। 21 जून को योग दिवस पर सभी विश्वविद्यालयों में गूंजेगा ऊँ मंत्र

Short term Yoga programmes included in Tourist Visa and e-Tourist Visa

योग के महत्‍व और विश्‍व में इसके प्रचार-प्रसार को देखते हुए सरकार ने टूरस्टि वीजा के तहत अनुमन्‍य गतिविधियों की सूची में अल्‍पकालीन योग कार्यक्रम में भाग लेने को शामिल कर लिया है। सरकार ने अल्‍पकालीन योग कार्यक्रम को शामिल करने के साथ भारतीय औषधि पद्धति द्वारा अल्‍पकालीन चिकित्‍सीय उपचार को ई-टूरिज्‍म वीजा की अनुमन्‍य गतिविधियों में शामिल करने का फैसला किया है।

इस समय टूरिस्‍ट वीजा के तहत विदेशियों को पर्यटन स्‍थलों का दौरा, मित्रों एवं रिश्‍तेदारों से मुलाकात और अल्‍पकालीन चिकित्‍सीय उपचार या आकस्मिक व्‍यापार दौरा करने की मंजूरी है। विदेशों में सभी भारतीय दूतावासों, विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारियों तथा देश के विदेशी पंजीकरण अधिकारियों (एफआरआरओ) से आग्रह किया गया है कि वे उपर्युक्‍त संशोधनों के अनुसार कार्यवाही करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+