पुलिस वाला निकला शोपियां एनकाउंटर में मारा गया आतंकी

श्रीनगर। गुरुवार को कश्‍मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया जिनकी पहचान नसीर पंडित और वसीम मल्‍ला के तौर पर हुई है।

jammu-kashmir-shopian-encounter

लेकिन हैरानी तब हुई जब इन दोनों आतंकियों में से एक नसीर पंडित जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस का कर्मी निकला। पंडित की ड्यूटी पीडीपी के विधायक अल्‍ताफ बुखारी के घर पर थी।

हथियार के साथ भागा था पंडित

पंडित जम्‍मू कश्‍मीर आर्म्‍ड पुलिस की 11वीं बटालियन का जवान था और वह पिछले वर्ष से ही अपनी पोस्टिंग से गायब बताया जा रहा था।

मोस्ट वांटेंड टेररिस्‍ट का इंडियन आर्मी ने किया खात्मा

बुधवार को वह गार्ड रूम से अपने साथ दो एक-47 राइफल्‍स, दो मैगजीन लेकर निकल गया था। उसने वर्ष 2007 में पुलिस बल को ज्‍वॉइन किया था।

जांच में जो बातें सामने आई हैं उनके मुताबिक वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ जुड़ गया था। वह संगठन के नेता बुरहान वानी के नेतृत्‍व से काफी प्रभावित था जो कि इस संगठन का एक युवा कमांडर है।

पूरी प्‍लानिंग के साथ भागा पंडित

पंडित ने अपनी पोस्टिंग से भागने की पूरी प्‍लानिंग की थी। जांच से पता चला है कि विधायक के घर के बाहर एक गाड़ी इंतजार कर रही थी। इस गाड़ी में तीन लोग थे जो दक्षिण कश्‍मीर की ओर गए थे जहां पर हिजबुल काफी मजबूती से मौजूद है।

पंडित के लापता होने के बाद से ही राज्‍य में उसकी तलाश के लिए कई अभियान चलाए गए थे। सबसे ज्‍यादा डराने वाली बात थी कि उसके पास हथियार भी थे।

कौन है बुरहान वानी

जो आतंकी गुरुवार को मारे गए हैं वे दोनों हर बुरहान वानी के काफी करीब थे। बुरहान वानी वही शख्‍स है जिसने पिछले वर्ष सोशल मीडिया पर आकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

बुरहान ने पिछले वर्ष फेसबुक पर उन तमाम युवाओं के साथ काफी फोटोग्राफ्स पोस्‍ट की थीं जिन्‍होंने संगठन को ज्‍वॉइन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+